टी-20 प्रतियोगिता: अमर उजाला ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 का आगाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशिष्ट अतिथि के रूप में अपराध जेम्स एंड जेवल्स के निदेशक अनूप सराफ, आदित्य भारतीय कुश्ती, भारतीय युवक संघ के अध्यक्ष आदित्य सिंह आगू, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, एनईआर के स्पोर्ट्स अफसर चंद्र विजय सिंह, यूपीसीए के सचिव गजेंद्र तिवारी, मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव शफीकक अहमद सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।
दो दिन होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को गोरखपुर आमंत्रित किया जाएगा। विजेता टीमों के बीच मंडलीय स्तरीय मुकाबले 4-7 अप्रैल तक गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है।
प्रतियोगिता के लिए टीमों का चयन कर लिया गया है। सभी मुकाबले नॉक आउट होंगे। फाइनल मुकाबले की विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन और खेल विभाग के सहयोग से अमर उजाला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले चरण के मैच 28 मार्च से खेले जाएंगे। इनमें जिले की अलग-अलग चार एकेडमियों की टीमें हिस्सा लेंगी।
सभी मुकाबले लॉल लेदर बॉल से खेले जाएंगे। अंपायर और स्कोरर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मानकों के अनुरूप होंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन किया जाएगा। स्कोरर की भूमिका में दिव्यांश पटेल मौजूद रहेंगे। जबकि, मनोज शर्मा और ऋषभ शुक्ला अंपायर की भूमिका निभाएंगे। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता की शुरूआत चार अप्रैल को गोरखपुर में होगी।
इस मुकाबले में गोरखपुर से दो-दो टीमें शामिल होंगी। वहीं, छह जिलों की जिला स्तरीय विजेता टीमें शामिल होंगी। यानी आठ टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। सात अप्रैल को फाइनल मुकाबला होगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद व विजेता ट्राफी, उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद और उप विजेता ट्राफी दी जाएगी।
प्रतियोगिता में राजन इंटरनेशन एकेडमी पचपेड़िया के एमडी राकेश चतुर्वेदी, कपिल गंगा पब्लिक स्कूल के निदेशक अशोक शुक्ला, शहर के बहू-बेटी प्रतिष्ठान के अब्दुल वाहिद, अर्बन कोआपरेटिव बैंक के सचिव महेंद्र सिंह, नवयुग नर्सिंग होम के संचालक डॉ.नवीन श्रीवास्तव व प्रकाश बजाज के संचालक रवि प्रकाश आदि का विशेष सहयोग है।
ये टीमें लेंगी हिस्सा
टैलेंट क्रिकेट एकेडमी, स्टेडियम बॉयज, एसकेपी बस्ती, क्रिकेट एकेडमी महसो
बस्ती के जिला स्तरीय मुकाबलों का कार्यक्रम
28 मार्च- स्टेडियम बॉयज बनाम बीपीआई एकेडमी महसो - सुबह 9:30 बजे से
28 मार्च- एसकेपी एकेडमी बनाम टैलेंट क्रिकेट एकेडमी- दोपहर डेढ़ बजे से
29 मार्च- 28 मार्च की विजेता के टीमों के बीच मुकाबला - सुबह 9:30 बजे से
ये हैं प्रतियोगिता की आयोजन समिति के सदस्य
अमर उजाला टी-20 प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। इसमें क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य संजय यादव आदि को शामिल किया गया है।