फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amar Ujala Ashpra Gems and Jewels T20 Cricket Competition will be inaugurated on 28

टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता: आठ क्रिकेट एकेडमीज के बीच होगा जिला स्तरीय मुकाबला, जानिए कब से होगा आयोजन

Sat, 26 Mar 2022 02:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Mar 2022 02:37 PM IST
सार

अमर उजाला ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 को, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता 4-7 अप्रैल तक सेंट एंड्रयूज कॉलेज के मैदान पर होगी।

विज्ञापन
Amar Ujala Ashpra Gems and Jewels T20 Cricket Competition will be inaugurated on 28
टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमर उजाला ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गोरखपुर में 28 मार्च से प्रारंभ होने वाली जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ टीमों के बीच मुकाबला होगा। सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली दोनों टीमों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता (4-7 अप्रैल) में कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर की विजेता टीमों के साथ प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।  

विज्ञापन


मंडल क्रिकेट एसोसिएशन और खेल विभाग के सहयोग से अमर उजाला ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार करेंगे। सभी मुकाबले नॉकआउट होंगे। इनमें जिले की अलग-अलग एकेडमी की टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मुकाबले लॉल लेदर बॉल से खेले जाएंगे।
विज्ञापन


अंपायर और स्कोरर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मानकों के अनुरूप होंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन किया जाएगा।  उद्घाटन मुकाबला अक्की स्पोर्ट्स एकेडमी और द्रोणा एकेडमी के बीच सुबह आठ बजे से सेंट एंड्रयूज कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। ऐसे ही गोरखपुर समेत कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जिलों में भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता की शुरुआत 28 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता को 51 हजार नकद और उपविजेता को 21 हजार का पुरस्कार
प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में होगा। पहले चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिता 28-30 मार्च तक गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी जिलों में होगी। दूसरे चरण में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता की शुरुआत चार अप्रैल को गोरखपुर में होगी। इस मुकाबले में गोरखपुर से दो टीमें शामिल होंगी। वहीं, अन्य छह जिलों की जिला स्तरीय विजेता एक-एक टीम शामिल होगी। यानी आठ टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। सात अप्रैल को फाइनल मैच होगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार नकद, विजेता ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 21 हजार नकद, उप विजेता ट्रॉफी के साथ अन्य आकर्षक इनाम दिए जाएंगे।

गोरखपुर के जिला स्तरीय मुकाबलों का कार्यक्रम
28 मार्च- अक्की स्पोर्ट्स एकेडमी बनाम द्रोणा एकेडमी- सुबह आठ बजे
28 मार्च- लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी बनाम नीना थापा स्पोर्ट्स एकेडमी- दोपहर 12 बजे
29 मार्च- आशीष नेहरा एकेडमी बनाम मंडल क्रिकेट एसोसिएशन- 8 बजे
29 मार्च- रीजनल स्टेडियम बनाम डीए स्पोर्ट्स एकेडमी- 12 बजे
30 मार्च- प्रथम सेमीफाइनल- 8 बजे
30 मार्च- दूसरा सेमीफाइनल- 12 बजे
4-7 अप्रैल- मंडल स्तरीय मुकाबला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed