{"_id":"623ae5ab46ef2e62785c8bf2","slug":"amar-ujala-abhiyan-education-back-on-track-in-schools","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अभियान शिक्षा: स्कूलों में पटरी पर लौटी पढ़ाई, बच्चे-अभिभावक उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अभियान शिक्षा: स्कूलों में पटरी पर लौटी पढ़ाई, बच्चे-अभिभावक उत्साहित
Wed, 23 Mar 2022 02:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:49 PM IST
सार
एबीसी पब्लिक स्कूल, सरमाउंट इंटरनेशनल, आरपीएम एकेडमी, गोरखपुर पब्लिक स्कूल, आर्मी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय नंबर एक सहित शहर ज्यादातर स्कूलों में रौनक देखने को मिली। स्कूल में प्रवेश करते ही सभी बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बिना मॉस्क के प्रवेश वर्जित था।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर के स्कूलों में लौटी रौनक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी की वजह से बेपटरी हुई स्कूलों की पढ़ाई एक बार फिर ट्रैक पर लौट आई है। शहर के सभी स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। बच्चों के साथ ही अभिभावक और स्कूल संचालक खासे उत्साहित हैं। स्कूलों में बच्चों की रोजाना उपस्थिति का ग्रॉफ भी 90 से 95 फीसदी तक हो गया है। वहीं, स्कूल प्रबंधन भी कोविड प्रोटोकॉल के नियमों को लेकर काफी सतर्क हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को एबीसी पब्लिक स्कूल, सरमाउंट इंटरनेशनल, आरपीएम एकेडमी, गोरखपुर पब्लिक स्कूल, आर्मी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय नंबर एक सहित शहर ज्यादातर स्कूलों में रौनक देखने को मिली। स्कूल में प्रवेश करते ही सभी बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बिना मॉस्क के प्रवेश वर्जित था। स्कूल परिसर में हैंड सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई थी और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी सख्ती थी। यहां तक कि लैब में प्रैक्टिकल के समय भी दूरी बनाई गई थी।
विज्ञापन
हालांकि, स्कूलों में खेलकूद बंद है। प्रार्थना सभा के दौरान भी कुछ ही कक्षाओं को बुलाया जा रहा है। कक्षा में रहकर ही ज्यादातर बच्चे प्रार्थना कर रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर के बाद फरवरी में विद्यालय खोलने का आदेश जारी हुआ है। शुरुआती 15 दिनों तक विद्यार्थियों की उपस्थिति 50 फीसदी तक थी। इसके बाद बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी 95 फीसदी तक उपस्थित होने लगे हैं।
विज्ञापन