फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Alleged journalist accused of forgery with gold traders arrested

गोरखपुर: स्वर्ण कारोबारियों से जालसाजी का आरोपी कथित पत्रकार गिरफ्तार, ऐसे करता था ठगी

Tue, 12 Oct 2021 07:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Oct 2021 07:49 PM IST
सार

खुद को एडीजी मीडिया सेल का प्रभारी भी बताता था आरोपी राजेश शुक्ला, अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत के शिष्य से भी 70 हजार रुपये की जालसाजी की।

विज्ञापन
Alleged journalist accused of forgery with gold traders arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में स्वर्ण कारोबारियों को चेक देकर गहने और नकदी की जालसाजी करने का आरोपी कथित पत्रकार राजेश शुक्ला को राजघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह खुद को पत्रकार बताता था और बात उलझने पर एडीजी मीडिया सेल का प्रभारी बताकर लोगों को अर्दब में लेता था। उसने अयोध्या के एक महंत के शिष्य से भी एडमिशन कराने के नाम पर 70 हजार रुपये की जालसाजी की थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्वर्ण व्यापारी राजू सर्राफ के भांजे के साथ आरोपित ने जालसाजी की। जब रुपये वापस मांगने के लिए पीड़ित ने फोन किया तो जालसाज राजेश ने खुद को पुलिस वाला बताया। इसकी जानकारी होने पर वे एडीजी दफ्तर पहुंचे तो पता चला कि जिस राजेश शुक्ला की तलाश है, वह एडीजी दफ्तर में नहीं, बल्कि जालसाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अन्य व्यापारियों से संपर्क किया, तब कई व्यापारियों ने खुद के साथ हुई जालसाजी के बारे में बताया। सभी पीड़ितों ने राजघाट पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि इसी बीच सोमवार को व्यापारियों से जालसाजी करने के लिए वह फिर घंटाघर पहुंच गया।


व्यापारियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश शुक्ला बताया। वह राप्तीनगर फेज चार का रहने वाल है। जांच के बाद पता चला कि व्यापारियों के अलावा जिले के बाहर के लोगों से भी उसने जालसाजी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed