फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allegations of extortion in the name of interlocking, Municipal Corporation sets up inquiry

Gorakhpur News: इंटरलाॅकिंग के नाम पर वसूली के आरोप, नगर निगम ने बैठाई जांच

Fri, 23 Jan 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Allegations of extortion in the name of interlocking, Municipal Corporation sets up inquiry
- मोहद्दीपुर में प्रति दुकान 2500 रुपये मांगने का है आरोप, शिकायत के बाद तीन सदस्यीय कमेटी गठित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सरदार भगत सिंह नगर वार्ड के मोहद्दीपुर इलाके में सड़क चौड़ीकरण के बाद नगर निगम की ओर से कराए जा रहे इंटरलाकिंग कार्य में अवैध वसूली के आरोपों की जांच होगी। स्थानीय निवासी राकेश सिंह पहलवान की शिकायत के बाद नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
शिकायत के अनुसार, इंटरलाॅकिंग का कार्य कर रहे ठेकेदार के कर्मचारी दुकानदारों से प्रति दुकान 2500 रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप है कि कर्मचारियों ने दुकानदारों से कहा कि यदि रकम नहीं दी गई तो इंटरलाॅकिंग का काम सही ढंग से नहीं किया जाएगा। इस दबाव से दुकानदार नाराज हो गए। राकेश सिंह पहलवान ने बताया कि जब उन्होंने ठेकेदार से अवैध वसूली की शिकायत की और नगर आयुक्त से शिकायत करने की बात कही, तब भी ठेकेदार और उसके कर्मचारियों के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन

आरोप है कि पैसे देने से इन्कार करने पर इंटरलाॅकिंग का कार्य बीच में ही छोड़ दिया गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को व्हाट्सएप के जरिये भेजी। शिकायत में ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर दबाव बनाकर अवैध वसूली करने और जानबूझकर कार्य रोकने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद नगर आयुक्त ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए अवर अभियंता, सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed