Gorakhpur News: गोरखपुर में धर्मांतरण का आरोप, तीन हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस
वार्ड नंबर दो में स्थित सीमा भारती के घर में सिलाई केंद्र पर लोगों को हर रविवार को प्रार्थना के नाम पर बुलाया जाता है। ग्रामीणों ने सिलाई केंद्र पर बुलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में पीपीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो में रविवार को पुलिस ने धर्मांतरण कराने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव में 50 से अधिक महिलाएं एक जगह पर जुटी थीं और उन्हें रुपयों का लालच देकर धर्मांतरण कराए जाने की तैयारी थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर दो में स्थित सीमा भारती के घर में सिलाई केंद्र पर लोगों को हर रविवार को प्रार्थना के नाम पर बुलाया जाता है। ग्रामीणों ने सिलाई केंद्र पर बुलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।'
इसे भी पढ़ें: महराजगंज में कार की डिक्की से 60 लाख रुपये बरामद, जांच शुरू
उनका कहना है कि गांव के ही कुछ लोग हर रविवार को यहां के रहने वाले सिलाई केंद्र पर महिलाओं को एकत्र करते हैं। उन्हें रुपयों, बच्चों की शिक्षा समेत तमाम लालच देकर धर्म बदलने को मजबूर किया जाता है। आरोप है कि यह लोग इसके लिए महिलाओं को पहले टारगेट करते हैं। जब महिलाएं धर्म परिवर्तन के लिए तैयार हो जातीं है, तो उनके जरिए पूरे परिवार का धर्म परिवर्तन करा देते हैं।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो तीन लोग कुछ महिलाओं को लालच देकर उनकी जिंदगी बदलने और धर्म की खूबियां बताकर ब्रेनवॉश कर रहे थे। पुलिस हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
पहले भी गोरखपुर में पकड़ा गया है धर्मांतरण
- 20 मार्च 2023 : खोराबार इलाके में धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने वाराणसी निवासी संजय कन्नौजिया को पकड़ा था।
- 11 अप्रैल 2022 : पिपराइच के चिलबिलवा में धर्मांतरण के आरोप में जम्मू-कश्मीर के जानेपुर निवासी केशव सिंह जनवाल और पठानकोट निवासी ओंकार को गिरफ्तार किया गया था।
- 17 नवंबर 2022 : हरपुर बुदहट के पचौरी गांव में पुलिस ने संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के रानीपुर निवासी शेषमणि को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया था।
- 12 सितंबर 2022 : पिपराइच के महुअंवा खुर्द गांव में पुलिस ने तीन लोगों को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया था।
- 04 सितंबर 2017 : बेलघाट में धर्मांतरण का प्रचार करने के आरोप में पुलिस ने बांदा के चंद्रेशखर को गिरफ्तार किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.