{"_id":"6aa9b60966142445cd0a3fb2","slug":"allegation-of-encroachment-on-balua-kabir-math-by-outsiders-formal-complaint-lodged-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1452116-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बलुआ कबीर मठ पर बाहरी लोगों के कब्जे का आरोप, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बलुआ कबीर मठ पर बाहरी लोगों के कब्जे का आरोप, दी तहरीर
Wed, 16 Sep 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
सहजनवां। थाना क्षेत्र के बलुआ मंझरिया माफी स्थित कबीर मठ पर बाहरी लोगों के कब्जे का आरोप लगा है। मठ में कार्यरत शिष्यों और कर्मचारियों से मारपीट कर उन्हें भगाने तथा तोड़फोड़ कर सामान ले जाने की शिकायत की गई है। महंत की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कबीर मठ बलुआ मंझरिया माफी और मगहर, संतकबीरनगर के महंत विचारदास के शिष्य अमृतदास ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मठ में अचल संपत्ति के अलावा गोशाला भी है, जिसकी देखरेख वह करते हैं। आरोप है कि सोमवार देर शाम आठ से 10 वाहनों से करीब 20-25 अज्ञात लोग मठ पर पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर घुस गए। उनका आरोप है कि लोगों ने मठ में काम करने वाले शिष्यों से मारपीट कर उन्हें भगा दिया और परिसर पर कब्जा कर लिया। कुछ लोगों ने मठ में तोड़फोड़ करने के साथ कीमती सामान भी उठा लिया।
अमृतदास ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।