फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allahabad bank thefs gorakhpur Police arrested three accused

गोरखपुर: इलाहाबाद बैंक में चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, ये था साजिश रचने वाला शख्स

Tue, 31 Dec 2019 10:18 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 31 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Allahabad bank thefs gorakhpur Police arrested three accused
चरनलाल चौक स्थित इलाहाबाद बैंक। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके के चरनलाल चौक स्थित इलाहाबाद बैंक की ब्रांच में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। बैंक के चपरासी रामविशाल ने अपने दो दोस्तों अजय कुमार और रंजित निषाद के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी। पुलिस ने चोरी की रकम और गहने बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को बैंक बंद होने के दौरान ही रामविशाल ने तालों को बंद नहीं किया। फिर सोमवार की सुबह डिप्टी मैनेजर से चाबी लेकर मुख्य दरवाजा खोला और खुले लॉकर से रुपये और गिरवी रखे गए गहने निकालकर दोस्तों को बुला लिया। दोस्तों को रकम, गहने देने के बाद उसने प्रबंधक को चोरी की सूचना दे दी। इसके बाद पहुंची पुलिस को जांच के दौरान शक हो गया था क्योंकि 16 में से एक भी ताला टूटा नहीं था। बचने के लिए सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी निकाल लिया गया था, पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, सीओ प्रवीण सिंह ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में घटना का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे बैंक में चोरी की सूचना पुलिस को मिली। 16 ताले खोलकर बैंक के लॉकर में रखे 20 लाख रुपये के गहने और तीन लाख 61 हजार रुपये नकद की चोरी की जानकारी मिली। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो यह साफ हो गया कि इसमें कोई ना कोई बैंक कर्मचारी ही शामिल है। शक के आधार पर पुलिस ने बैंक कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की तो सभी ने अलग-अलग बयान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने बताया कि पूछताछ के दौरान रामविशाल पर पुलिस को शक हो गया था। फिर उसे छोड़ दिया गया था। रात में पुलिस को सूचना मिली कि तीन लोग एक बाइक पर जा रहे थे। पुलिस ने जांच के दौरान तरंग क्रॉसिंग के पास से तीनों को पकड़ा जिसमें रामविशाल सबसे पीछे बैग लेकर बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed