फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All vaccinations slots book visible on Covin portal

कोरोना वैक्सीनेशन: कोविन पोर्टल पर वैक्सीनेशन के सभी स्लॉट दिख रहे हैं बुक, रजिस्ट्रेशन में भी हो रही परेशानी

Sat, 06 Mar 2021 11:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Mar 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
All vaccinations slots book visible on Covin portal
कोरोना वायरस टीकाकरण। (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कोरोना वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन के लिए बना कोविन पोर्टल अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। पोर्टल में सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों के 28 मार्च तक वैक्सीनेशन के लिए सभी स्लॉट बुक दिखाई दे रहे हैं, जबकि जमीनी हालात वैसे नहीं हैं। साथ ही रजिस्ट्रेशन के लिए भी लोग परेशान हो रहे हैं।    

विज्ञापन


कोरोना वैक्सीनेशन के लिए शासन ने कोविन पोर्टल को आम आदमी की सुविधा के लिए अपग्रेड किया है। सुविधा दी गई है कि लोग घर बैठे पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। पोर्टल के जरिए मनचाहे अस्पताल में वैक्सीनेशन के स्लॉट की बुकिंग भी कर सकते हैं। लेकिन, पोर्टल की कमियों के कारण आम आदमी को परेशान होना पड़ रहा है। लोग वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शिवशंकर शाही ने बताया कि स्लॉट बुकिंग में आ रही दिक्कतों की वजह से वैक्सीनेशन प्रभावित हो रहा है। इसकी जानकारी भी विभाग को दी गई है। अब भी तारामंडल स्थित शाही ग्लोबल हॉस्पिटल का पता पोर्टल पर बांसगांव बता रहा है। इतना ही नहीं, निजी अस्पताल की जगह सरकारी अस्पताल भी पोर्टल पर दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पोर्टल पर 28 मार्च तक सभी स्लॉट बुक दिखाई दे रहे हैं, जबकि अभी किसी स्लॉट की बुकिंग नहीं हुई है। यह समस्या केवल शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के साथ नहीं है। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में भी सारे स्लॉट बुक दिखाई दे रहे हैं।


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने कहा कि पोर्टल पर कुछ दिक्कतों की जानकारी हुई है। इसे सही कराया जा रहा है। दो से तीन दिनों के अंदर सभी समस्याएं दूर कर दी जाएंगी। सुविधा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed