फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All the rivers flowing in the district fell below the danger mark.

Gorakhpur News: खतरे के निशान से नीचे आईं जिले में बहने वाली सभी नदियां

Thu, 25 Jul 2024 07:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 25 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
All the rivers flowing in the district fell below the danger mark.
रोहिन लाल निशान से पौने तीन मीटर, राप्ती सवा मीटर नीचे, तेजी से घट रहा है सभी नदियों का जलस्तर
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में बहने वाली सभी नदियों का जलस्तर खतरे के लाल निशान से नीचे आ गया है। राप्ती नदी का जलस्तर जिस तेजी से बढ़ा था, उससे तेज गति से वह नीचे आ रहा है। बुधवार को नदी खतरे के निशान से सवा मीटर नीचे आ गई है। इसी तरह रोहिन का जलस्तर खतरे के निशान से पौने तीन मीटर नीचे दर्ज किया गया है। गोर्रा और कुआनो भी एक-एक मीटर नीचे बह रही हैं।

नेपाल की पहाड़ियों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश न होने के कारण नदियों का जलस्तर घटने लगा है। शारदा व घाघरा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण सरयू नदी का जलस्तर दो दिन पहले तेजी से बढ़ गया था। जिसकी वजह से वह खतरे के निशान से काफी नीचे जाने के बाद वह फिर अचानक ऊपर आ गई थी। एक बार सरयू ने लाल निशान पार कर ललया था, लेकिन बुधवार को उसका जलस्तर खतरे के निशान से करीब 14 सेमी नीचे आ गया है। इसके अलावा राप्ती नदी खतरे के निशान से 1.23 मीटर नीचे बह रही है। रोहिन नदी 2.75, जबकि, गोर्रा और कुआनो दोनों नदियां खतरे के निशान से 1.10 मीटर नीचे बह रहीं हैं। माना जा रहा है कि बारिश न होने के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से नीचे आ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed