फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All SpiceJet flights canceled till July 31 in Gorakhpur airport

UP News: स्पाइस जेट की सभी उड़ानें 31 जुलाई तक के लिए निरस्त, परेशान यात्री तलाश रहे विकल्प

Fri, 29 Jul 2022 11:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Jul 2022 11:17 AM IST
सार

स्पाइस जेट की मुंबई की उड़ान बृहस्पतिवार को भी निरस्त रही। अचानक उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान रहे। संबंधित शहरों की यात्रा के लिए विकल्प तलाशते दिखे। इसी बीच सूचना आई कि शुक्रवार से 31 जुलाई तक मुंबई, दिल्ली, कानपुर और वाराणसी के लिए विमान कंपनी ने अपनी सभी उड़ानें निरस्त कर दी हैं।

विज्ञापन
All SpiceJet flights canceled till July 31 in Gorakhpur airport
स्पाइस जेट। (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के प्रतिबंध का असर विमान कंपनी स्पाइस जेट की गोरखपुर एयरपोर्ट से होने वाली उड़ानों पर भी पड़ा है। स्पाइस जेट की 31 जुलाई तक सभी उड़ानें निरस्त कर दी गई हैं। यात्री अब यात्रा के लिए नया विकल्प तलाश रहे हैं। विमान सेवा मुंबई, दिल्ली, कानपुर और वाराणसी के लिए थी।

विज्ञापन


स्पाइस जेट की मुंबई की उड़ान बृहस्पतिवार को भी निरस्त रही। अचानक उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान रहे। संबंधित शहरों की यात्रा के लिए विकल्प तलाशते दिखे। इसी बीच सूचना आई कि शुक्रवार से 31 जुलाई तक मुंबई, दिल्ली, कानपुर और वाराणसी के लिए विमान कंपनी ने अपनी सभी उड़ानें निरस्त कर दी हैं।
विज्ञापन


उड़ानें रद्द होने से परेशान यात्री इंडिगो के विमान में टिकट करा रहे हैं। कुछ ट्रेनों में सीट तलाश रहे हैं। आशंका है कि गोरखपुर से स्पाइस जेट की उड़ानें आगे भी प्रभावित हो सकती हैं। गोरखपुर एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल का कहना है कि फिलहाल, 31 जुलाई तक स्पाइस जेट की गोरखपुर से सभी उड़ानें निरस्त होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

तकनीकी खामी से बीच रास्ते से मुंबई लौटा था विमान

28 मई की सुबह मुंबई से उड़ान भरने के कुछ देर बाद स्पाइस जेट के विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे विमान को मुंबई लौटना पड़ा था। यह विमान सुबह 5:55 बजे मुंबई से उड़ान भरकर 8:25 बजे गोरखपुर पहुंचता है। 28 मई को तय समय से उड़ान भरने के एक घंटे बाद खराबी आ गई थी। इस कारण पायलट को विमान मुंबई की तरफ मोड़ना पड़ा था।

एक महीने से है दिक्कत
बीते एक महीने में स्पाइस जेट के कई विमानों में तकनीकी खामी सामने आई है। इसके बाद आठ सप्ताह के लिए स्पाइसजेट की पचास फीसदी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। एक अप्रैल से पांच जुलाई के बीच विमानों में गड़बड़ियों के बाद जारी कारण बताओ नोटिस पर कंपनी के जवाब की समीक्षा के बाद डीजीसीए ने प्रतिबंध लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed