{"_id":"6983988f29096b29600b1796","slug":"all-police-station-in-charges-have-been-directed-to-stop-stone-pelting-on-trains-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1220018-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सभी थाना चौकी प्रभारियों को ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सभी थाना चौकी प्रभारियों को ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के निर्देश
विज्ञापन
गोरखपुर। पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को ट्रेनों में पत्थरबाजी रोकने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर बुधवार को ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने थाना व चौकी प्रभारियों को दिशानिर्देश दिए।
बुधवार को रेलवे पुलिस पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने समस्त थाना व चौकी प्रभारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक में कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की रेल खंडों के उन स्थानों को चिह्नित करें, जहां पथराव की घटनाएं पूर्व में घटित हुई हैं। वहां पर विशेष अभियान चलाकर रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित बस्तियों के नागरिकों के साथ बैठकें कर उन्हें जागरूक करें। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम की ओर से पैदल गश्त करने और ऐसे अपराधी जिन्हों ने पूर्व के वर्षों में ट्रेनों पर पत्थरबाजी की है, उन सभी का सत्यापन करने व उन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।