Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All India University Rowing Championship held in Chandigarh

Gorakhpur News: इंटर यूनिवर्सिटी राेइंग चैंपियनशिप में गोरक्षनगरी के खिलाड़ियों को नौ मेडल

Mon, 11 May 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
All India University Rowing Championship held in Chandigarh
मेडल के साथ रोइंग के खिलाड़ी और कोच।
गोरखपुर। पांच से 10 मई तक चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप में गोरखपुर वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के खिलाड़ियों ने शानदान प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पांच गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रांच मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

रविवार को प्रतियोगिता के 500 मीटर महिला वर्ग के लाइटवेट सिंगल्स और डबल्स स्कल में वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की खिलाड़ी नीलू कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। शनिवार को उन्होंने 2000 मीटर लाइटवेट महिला सिंगल स्कल वर्ग में सिल्वर और डबल्स स्कल में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन

500 मीटर महिला वर्ग के ओपनवेट सिंगल्स और डबल्स स्कल में वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की खिलाड़ी दीक्षा कुशवाहा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के 500 मीटर लाइटवेट डबल्स स्कल में वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के खिलाड़ी हरिनाथ यादव से सिल्वर मेडल जीता है। हरिनाथ ने 2000 मीटर में भी सिल्वर मेडल जीता था। वहीं वर्धमान राना ने 500 मीटर सिंगल स्कल में ब्रांच मेडल पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में अंकित यादव का भी प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन वह मेडल प्राप्त नहीं कर सकें। वाटर स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में ये खिलाड़ी कोच बीके पॉल और अशोक कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह नरवार, आदित्य प्रताप सिंह आगू, मनीष सिंह आदि कोच ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed