{"_id":"5e512b6a8ebc3ef3a552ab3d","slug":"all-india-prize-money-t20-champions-trophy-begins-today-rajya-sabha-mp-will-inaugurate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया प्राइज मनी टी-20 चैंपियंस ट्राफी आज से शुरू, राज्यसभा सांसद करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया प्राइज मनी टी-20 चैंपियंस ट्राफी आज से शुरू, राज्यसभा सांसद करेंगे उद्घाटन
Sun, 23 Feb 2020 01:25 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
‘ऑल इंडिया प्राइज मनी लक्ष्य चैंपियंस ट्राफी टी-20’ क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन मैच डीएएससीबी नई दिल्ली और बिहार क्रिकेट संघ के बीच खेला जाएगा। विजेता टीम को तीन लाख, उपविजेता को दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार और ट्राफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से हो रही प्रतियोगिता को रोमांचक बनाने के लिए प्रारूप में बदलाव किया गया है। इस बार सभी मुकाबले टी-20 के होंगे। एक मार्च को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मशहूर क्रिकेटर चेतन शर्मा समापन समारोह के अतिथि होंगे।
विज्ञापन
सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन पहली मार्च को होगा। प्रतियोगिता में शामिल आठ टीमों को दो पुल में विभाजित किया गया है। प्रत्येक पुल से दो-दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन ने बताया कि प्रतियोगिता में सीएजी दिल्ली, डीएएससीबी, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन, क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड, नागपुर विदर्भ, पूर्वोत्तर रेलवे, एलसीयूपी और लक्ष्य एकेडमी गोरखपुर के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन