फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   sawan 2023 jalabhishek will start from midnight today

Sawan 2023: आज आधी रात से शुरू हो जाएगा महादेव का जलाभिषेक, 36 घंटे पहले से ही पहुंचने लगा जत्था

Fri, 14 Jul 2023 10:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Fri, 14 Jul 2023 10:46 AM IST
सार

ज्योतिषाचार्य ओम प्रकाश शास्त्री के अनुसार 14 जुलाई को 7:18 बजे से त्रयोदशी तिथि का आरंभ होगा और 15 जुलाई को रात को 8: 33 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी। महाशिवरात्रि का अभिषेक करना चाहते हैं तो निशीथ काल में करना शुभ रहेगा। रात 12-07 से 12:48 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
sawan 2023 jalabhishek will start from midnight today
हरैया में कावड़ियो का हुजूम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्रावण शिवरात्रि के पर्व पर शुक्रवार की आधीरात के बाद से भद्रेश्वरनाथ में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। आराध्य देवाधिदेव महादेव का अभिषेक करने को आतुर शिवभक्तों का रेला भद्रेश्वरनाथ मंदिर की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अयोध्या के नए घाट से भद्रेश्वरनाथ तक कांवड़ियों का जत्था देखकर ऐसा लग रहा मानो गेरुआ रंग के फूलों की लड़ी बन गई हो।

विज्ञापन


हाईवे पर नाचते-गाते, जयकारा लगाते हुए कांवड़िए जल्द से जल्द शिवधाम पहुंचने को आतुर दिख रहे हैं। करीब 20 हजार कांवड़िए बृहस्पतिवार को शाम तक भद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में पहुंच चुके हैं। बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा भीड़ महराजगंज तक दिखी, जो लगातार आगे बढ़ रही थी।
विज्ञापन


अनुमान है कि इस बार साढ़े पांच लाख कांवड़ यात्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। पिछले वर्ष उनकी तादाद करीब साढ़े चार लाख थी। व्यवस्था से जुड़े लोगों का कहना है कि शुक्रवार को दोपहर बाद तक ज्यादातर कांवड़िए अमहट घाट से डारीडीहा के इर्दगिर्द पहुंच चुके होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बंद कमरे का हाल देख सभी दंग: बीमारी से तंग JE ने की आत्महत्या, कलाई की काटी नस; पूरी रात तड़प कर तोड़ा दम

कांवड़ियों के रास्ते में उनकी सुविधा के मद्देनजर अभूतपूर्व इंतजाम देखे गए। इसमें प्रशासनिक तंत्र से ज्यादा समाजसेवियों की भागीदारी दिख रही है। हालांकि प्रशासन और पुलिस की तरफ से पुष्पवर्षा, भोजन-नाश्ता, चिकित्सा और विश्राम की बेहतर व्यवस्था की गई है।

कड़ी सुरक्षा में होगा जलाभिषेक

सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं। दो अपर पुलिस अधीक्षक, दस पुलिस उपाधीक्षक, 35 निरीक्षक, 280 उप निरीक्षक, 25 महिला उप निरीक्षक, आठ यातायात उप निरीक्षक, 1100 हेड कांस्टेबल, 250 महिला कांस्टेबल, 1.5 कंपनी पीएसी, 05 फायर टेंडर, 40 यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। जगह-जगह सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। कमिश्नर अखिलेश कुमार सिंह, आईजी आरके भारद्वाज, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी लगातार सुरक्षा इंतजामों की निगरानी में तत्पर दिखे।

 वृद्धि योग में होगा तेरस जलाभिषेक
ज्योतिषाचार्य ओम प्रकाश शास्त्री के अनुसार 14 जुलाई को 7:18 बजे से त्रयोदशी तिथि का आरंभ होगा और 15 जुलाई को रात को 8: 33 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी। महाशिवरात्रि का अभिषेक करना चाहते हैं तो निशीथ काल में करना शुभ रहेगा। रात 12-07 से 12:48 बजे तक रहेगा। इस बार सावन शिवरात्रि का व्रत 15 जुलाई को किया जाएगा। इस दिन बहुत ही शुभ वृद्ध योग और त्रयोदशी तिथि भी है। ऐसे में इस बार की शिवरात्रि और भी उत्तम और शुभ रहने वाली है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, आसमान से बरपा कहर

छावनी क्षेत्र में जगह-जगह भंडारे का आयोजन
छावनी क्षेत्र में कांवड़ियों के लिए जगह-जगह भंडारे व स्वास्थ्य शिविर लगाकर सेवा की गई। खेसुआ में हर्रैया के विधायक अजय सिंह ने विशाल भंडारा लगाया। हजारों श्रद्धालुओं ने बुधवार की सुबह से प्रसाद ग्रहण किया। विधायक अजय सिंह व ब्लॉक प्रमुख केके सिंह ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। स्वास्थ्य शिविर में कांवड़ियों को दवाएं वितरित की गईं। छावनी कस्बे में नरेंद्र देव मिश्रा व रेडवल गांव में गणेश कसौधन ने भंडारा लगाया। हाईवे के किनारे बसे लोगों ने श्रद्धा से कांवड़ियों को जलपान कराते दिखे। संवाद

कांवड़िया हुआ घायल
छावनी थाना क्षेत्र के फोरलेन पर बबुरहवा गांव में बाइक सवार कांवड़िया ने आगे चल रहे कांवड़िया बचाने में अनियंत्रित होकर गिर पड़े। घटना अयोध्या-बस्ती मार्ग पर हुई। बभनान निवासी कांवड़िया अभय और अंशु के पैर में चोट लगी। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि बबलू यादव ने घायल को छावनी पीएचसी इलाज के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed