गोरखपुर में दोहरे हत्याकांड को लेकर अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'गुनाहपुर' करना पड़ेगा जिले का नाम
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि भाजपा सरकार में अगर गोरखपुर में हत्या, बलात्कार व अपहरण का यही हाल रहा तो शीघ्र ही मान्यवर को गोरखपुर का नाम बदलकर 'गुनाहपुर' करना पड़ेगा। जिनसे अपना शहर नहीं संभल रहा, वो प्रदेश क्या संभालेंगे। कोई उन्हें ज्ञान दे कि अपराध के रहते विकास नहीं हो सकता।
भाजपा सरकार में अगर गोरखपुर में हत्या, बलात्कार व अपहरण का यही हाल रहा तो शीघ्र ही मान्यवर को गोरखपुर का नाम बदलकर ‘गुनाहपुर’ करना पड़ेगा. जिनसे अपना शहर नहीं संभल रहा, वो प्रदेश क्या संभालेंगे.विज्ञापन
कोई उन्हें ज्ञान दे कि अपराध के रहते विकास नहीं हो सकता. #नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/C7WuteUUqjविज्ञापन विज्ञापन— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 23, 2020