फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Akasa will ease the way to Jeddah, Doha and Riyadh

Gorakhpur News: जेद्दा, दोहा और रियाद की राह आसान करेगा अकासा

Sun, 23 Jun 2024 03:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Akasa will ease the way to Jeddah, Doha and Riyadh
अकासा एयरलाइंस बहुत जल्द गोरखपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए हवाई सेवा की शुरुआत करने जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इस विमान से जेद्दा, दोहा, और रियाद जाने वालों की राह भी आसान होगी। कंपनी ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे का स्लॉट मांगा है। वहीं मुंबई एयरपोर्ट पर कंपनी ने दोपहर एक बजे का स्लॉट मांगा है।
विज्ञापन


अकासा के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट से शाम पांच बजे से जेद्दा, दोहा और रियाद के लिए उड़ान होती हैं। इसलिए सुबह 11 से दोपहर एक बजे के स्लॉट की मांग एयरपोर्ट प्रशासन से की गई है। ताकि गोरखपुर से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरकर तीन से चार घंटे बाद यहां के यात्रियों को जेद्दा, दोहा और रियाद के विमान मिल सके। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करने के लिए यात्रियों को तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होता है। इसको ध्यान में रखकर स्लाॅट मांगा जा रहा है।
विज्ञापन


कंपनी ने जेद्दा दोहा और रियाद के लिए यात्रियों का सर्वे भी किया है। सर्वे में सामने आया है कि बिहार के गोपालगंज, सिवान, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, देवरिया के यात्री गोरखपुर एयरपोर्ट से यात्रा करते हैं। वहीं गोरखपुर वाराणसी सड़क मार्ग सही होने के बाद मऊ, आजमगढ के यात्री भी यहां आ रहे हैं। इन जगहों से जेद्दा, दोहा और रियाद जाने वालों की संख्या अधिक है। अकासा के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि मुंबई के लिए हवाई सेवा की शुरूआत करने के लिए एयरलाइंस काफी दिनों से प्रयास कर रही थी। गोरखपुर एयरपोर्ट पर स्लॉट मिल गया है। मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन से बात चल रही है, बहुत जल्द वहां भी स्लाॅट मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज उड़ान भरते हैं 10 विमान
गोरखपुर से दिल्ली के लिए चार, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद व बेंगलुरु के लिए रोज एक-एक उड़ान होती है। जिसमें पांच विमान इंडिगो, दो अकासा एयरलाइन, एक एलायंस एयर और स्पाइस जेट के दो विमान उड़ान भर रहे हैं। अकासा की मुंबई की उड़ान शुरू होने के बाद संख्या 11 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed