फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   akanksha samiti adopted school

आकांक्षा समिति ने स्वामी विवेकानंद संविलियन विद्यालय को लिया गोद

Fri, 17 Jun 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
akanksha samiti adopted school
आकांक्षा समिति ने स्वामी विवेकानंद संविलियन विद्यालय को लिया गोद
विज्ञापन

देवरिया। आकांक्षा समिति ने नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय स्वामी विवेकानंद संविलियन विद्यालय राघव नगर देवरिया को शुक्रवार को गोद लिया।
विद्यालय परिसर में आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने विद्यालय में शैक्षणिक एवं पाठ्य सहगामी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समिति के सदस्यों एवं विद्यालय के अध्यापकों के साथ बैठक की। इसमें अध्यक्ष ने निर्देश दिया गया कि प्रत्येक दिन समिति के सदस्यों में से एक सदस्य विद्यालय में उपस्थित होकर शैक्षणिक एवं पाठ्य सहगामी गतिविधियों में सहयोग प्रदान करेंगे। इसके लिए समय सारणी बनाई गई। साथ ही माह के अंत में पठन-पाठन की विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर समीक्षा की जाएगी।
अध्यक्ष ने विद्यालय में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था तथा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों की खेल के जरिए शिक्षा से संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय के बच्चों से बात कर उन्हें नियमित विद्यालय आने और पठन पाठन में सहभागी होने के लिए उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय एवं प्रधानाध्यापिका कालिंदी वर्मा ने समिति की अध्यक्ष एवं सदस्यों स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शशिप्रभा, प्रियंका सिंह, रिचा सिंह, अर्शीया रहमान, माया त्रिपाठी, भारती शुक्ला, रेनु त्रिपाठी, सुधा तिवारी, सुशीला विश्वकर्मा का स्वागत किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विजय पाल नारायण त्रिपाठी, जिला समन्वयक डॉ. आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed