फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aishbagh Intercity and Lucknow-Pataliputra change time

ऐशबाग इंटरसिटी और लखनऊ-पाटलिपुत्र का समय बदला, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 03 Dec 2020 07:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Aishbagh Intercity and Lucknow-Pataliputra change time
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
रेल प्रशासन ने ऐशबाग-गोरखपुर इंटरसिटी स्पेशल एवं लखनऊ-पाटलिपुत्र स्पेशल के समय में बदलाव किया है। दोनों ही ट्रेनें पांच दिसंबर से संशोधित समयानुसार चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन


समय-सारिणी
05070 ऐशबाग-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ऐशबाग से शाम 4.30 बजे चलकर बादशाहनगर से 4.56 बजे, बाराबंकी से 5.30 बजे, गोंडा से 6.53 बजे, बलरामपुर से 7.39 बजे, तुलसीपुर से रात 8.13 बजे, पचपेड़वा से 8.43 बजे, बढ़नी से 9.09 बजे, शोहरतगढ़ से 9.34 बजे, सिद्धार्थनगर से 9.58 बजे तथा आनंदनगर से 10.35 बजे छूटकर गोरखपुर रात 11.45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी यात्रा में 05069 गोरखपुर-ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल गोरखपुर से भोर में 3.45 बजे चलकर आनंदनगर से 4.32 बजे, सिद्धार्थनगर से 5.02 बजे, शोहरतगढ़ से 5.21 बजे, बढ़नी से 5.45 बजे, पचपेड़वा से 6.02 बजे, तुलसीपुर से 6.27 बजे, बलरामपुर से 6.54 बजे, गोंडा से 7.53 बजे, बाराबंकी से 9.20 बजे तथा बादशाहनगर से 10.00 बजे छूटकर ऐशबाग सुबह 10.40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


02530 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन लखनऊ जंक्शन से सुबह 5 बजे चलकर बादशाहनगर, गोंडा, बस्ती होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। यहां 10.10 बजे छूटकर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, दिघवारा होते हुए पाटलिपुत्र दोपहर 2.50 बजे पहुंचेगी।


वापसी यात्रा में 02529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन स्पेशल पाटलिपुत्र से 16.30 बजे चलकर गोरखपुर से रात 9.35 बजे छूटकर लखनऊ जंक्शन देेर रात 2.45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed