फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Airport: Flight to Delhi arrived three hours late, took off late too

एयरपोर्ट : तीन घंटे विलंब से आई, देर से भी उड़ी दिल्ली की फ्लाइट

Mon, 21 Apr 2025 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Airport: Flight to Delhi arrived three hours late, took off late too
- विशेष अनुमति मिलने पर अकासा की बंगलुरु जाने वाली फ्लाइट रात 9:19 बजे भरी उड़ान
विज्ञापन

गोरखपुर। एयरपोर्ट पर लेट लतीफी का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सुबह दिल्ली से 9:30 बजे गोरखपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट तीन घंटे देर से एयरपोर्ट पर आई। इसके बाद 10:10 बजे होने वाली दिल्ली की उड़ान भी करीब तीन घंटे विलंब से दोपहर 1:23 बजे हुई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 100 यात्रियों की क्षमता वाले टर्मिनल पर भी भीड़ जमा हो गई। वहीं, बंगलुरु के लिए शाम 7:25 बजे रवाना होने वाली अकासा एयरलाइन की फ्लाइट ने विशेष अनुमति (स्पेशल परमिशन) मिलने के बाद रात 9:19 बजे उड़ान भरी।
इसी तरह एयरपोर्ट से दोपहर 2:05 बजे बंगलुरु से आने वाली अकासा एयरलाइन की उड़ान भी 2 घंटे 30 मिनट की देरी से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद दिल्ली से अपराह्न 3:45 बजे आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट एक घंटे विलंब रही। शाम 4:20 बजे बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान 30 मिनट की देरी से पहुंचा, जबकि मुंबई से आने वाली फ्लाइट 25 मिनट और अकासा की शाम 6:50 बजे की फ्लाइट 55 मिनट देर से लैंड हुई।
विज्ञापन

देरी से आने की वजह से उड़ान में भी इसका असर देखने को मिला। दोपहर 2:50 बजे दिल्ली जाने वाली अकासा एयरलाइन की फ्लाइट शाम 6:38 बजे टेकऑफ कर सकी। अपराह्न 3:50 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में एक घंटे की देरी रही, जबकि शाम 4:10 बजे दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट तीन घंटे विलंब से रवाना हुई। बंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 50 मिनट की देरी से, कोलकाता जाने वाली फ्लाइट एक घंटे और शाम 5:05 बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट तीन घंटे देर से उड़ान भर सकी। शाम 6:40 बजे मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की उड़ान रात 8:48 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed