{"_id":"64252430562a6e88ae0bf485","slug":"airforce-personnel-arrested-stolenbelongings-of-airmen-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एयरफोर्स कर्मी ने ही की थी वायु सैनिकों के सामान की चोरी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एयरफोर्स कर्मी ने ही की थी वायु सैनिकों के सामान की चोरी, गिरफ्तार
Thu, 30 Mar 2023 11:24 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:24 AM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि 17 मार्च को जूनियर वारंट अफसर इंद्रजीत सिंह ने केस दर्ज कराया था। बताया कि एयरफोर्स के बैरक से वायु सैनिकों के सामान की चोरी हुई है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर एयरफोर्स के बैरक से मोबाइल फोन व सामानों की चोरी एयरफोर्स कर्मी ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर चोरी के सात मोबाइल फोन व अन्य सामान को बरामद कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान हरियाणा के जिंद जिले के सदर थाना क्षेत्र के निडानी निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि 17 मार्च को जूनियर वारंट अफसर इंद्रजीत सिंह ने केस दर्ज कराया था। बताया कि एयरफोर्स के बैरक से वायु सैनिकों के सामान की चोरी हुई है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
बुधवार को इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी इंचार्ज अवधेश मिश्रा की टीम ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह एयरफोर्स में एमटीएस का कर्मचारी है। 17 मार्च को अपना काम करने के बाद टहल रहा था कि देखा कि एयरफोर्स कैंपस के बैरक का एक कमरा अधखुला सा है। पास जाकर कमरा बंद करने के बारे में सोचा, लेकिन जब वहां जाने पर बैरक में मोबाइल, तीन ब्लूटूथ इयरफोन व 1 डिजिटल स्मार्टवाच देखी तो लालचवश चोरी कर ली।
विज्ञापन