फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   aircraft manufacturer company boeing to build 200-bed covid hospital in gorakhpur

राहत: बोइंग भी गोरखपुर में बनाएगी 200 बेड का कोविड अस्पताल, एम्स में शुरू हुई तैयारी

Sun, 09 May 2021 09:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 May 2021 09:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर अंतरराष्ट्रीय विमान निर्माता कंपनी बोइंग गोरखपुर में 200 बेड का डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाएगी। बोइंग कम्पनी के प्रस्ताव पर जिला प्रशासन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में स्थान उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
aircraft manufacturer company boeing to build 200-bed covid hospital in gorakhpur
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर अंतरराष्ट्रीय विमान निर्माता कंपनी बोइंग गोरखपुर में 200 बेड का डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाएगी। बोइंग कम्पनी के प्रस्ताव पर जिला प्रशासन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में स्थान उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सोमवार को इसी सिलसिले में एम्स का दौरा भी कर सकते हैं । बोइंग कंपनी ने सभी 200 बेड आईसीयू युक्त अस्पताल बनाने का प्रस्ताव दिया है। मुख्यमंत्री ने जब इस संबंध में कमिश्नर और डीएम से बात की तो उन्होंने एम्स को बेहतर विकल्प बताया। मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी सहमति दे दी। साथ ही तैयारियों पूरी करने के निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी संसाधनों के साथ-साथ विभिन्न कॉर्पोरेट व मल्टी नेशनल कंपनियों के सहयोग से प्रदेश में चिकित्सीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड अस्पताल के लिए अन्य विकल्प भी तालशे जाएं। उन्होंने संकेत दिए कि सरकारी की पहल पर कई नामी कार्पोरेट कंपनियां कोविड अस्पताल बनाने के लिए आगे आ रही हैं। ऐसे में उन्हें जगह देने के लिए पहले से विकल्प तैयार रखे जाएं। उन्होंने कहा कि हर संक्रमित का इलाज और उसे स्वस्थ करने को लेकर सरकार दृढ़ संकल्पित हैं। किसी भी मरीज को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


ओवरचार्जिंग को लेकर सीएम सख्त, बोले- कड़ी कार्रवाई करें
गोरखपुर में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एन्ड कंट्रोल सेंटर और स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रस्तावित कोविड अस्पताल के स्थान का निरीक्षण करने के बाद देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ कोरोना नियंत्रण को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना की जांच व इलाज में सरकार द्वारा तय रकम से अधिक रुपया मिलने की शिकायतों का अधिकारी गम्भीरता से संज्ञान लें। ओवरचार्जिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हालांकि जिले के कोविड अस्पताल और पैथोलॉजी सेंटर द्वारा शासन की तरफ से तय फीस से अधिक रकम वसूलने को लेकर प्रशासन पहले से सतर्क है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर जंयत नार्लिकर ने ऐसे मामलों की जांच की जिम्मेदारी एडिशन कमिश्नर रतिभान को सौंपी है। मगर अभी तक किसी ने शिकायत ही नहीं की। लोगों की जागरूकता के लिए इस संबंध में कई प्रमुख चौराहों-स्थानों पर पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं। प्रशासन ने शिकायत के लिए 10 मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। कमिश्नर ने बताया कि कोई भी अस्पताल या पैथोलॉजी सेंटर किसी से भी तय फीस से अधिक रकम वसूले तो इसकी शिकायत संबंधित नंबरों पर करें। तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

इन नंबरों पर कर सकते हैं व्हाट्सएप से शिकायत-
9648305681, 9415177622, 9451414177, 9532552548, 9198981550, 9415221527,
9450883415, 9454654721, 9452255525, 7800178517

इस मेल आईडी पर करें शिकायत
commgor@nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed