{"_id":"600abc5e8ebc3e32904d6d4c","slug":"air-service-started-from-gorakhpur-to-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए शुरू हुई विमान सेवा, जानिए पहले दिन कितने यात्रियों ने भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए शुरू हुई विमान सेवा, जानिए पहले दिन कितने यात्रियों ने भरी उड़ान
Fri, 22 Jan 2021 05:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए शुक्रवार से फिर विमान सेवा शुरू हो गई। तकनीकी वजहों से 30 नवंबर 2019 को उड़ान बंद हो गई थी। पहले दिन 79 यात्री बेंगलुरु से गोरखपुर आए जबकि 135 ने यहां से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
मौसम खराब होने की वजह से इंडिगो का 180 यात्रियों की क्षमता वाला एयरबस ढाई घंटा की देरी से सुबह 11 बजे बेंगलुरु से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट निदेशक ने 45 मिनट बाद हरी झंडी दिखाकर विमान को यहां से रवाना किया।
विज्ञापन
यह सेवा सप्ताह में रोज रहेगी। बेंगलुरु से गोरखपुर सुबह 8:30 बजे इंडिगो का विमान आएगा। 45 मिनट बाद सुबह 9:15 बजे यही विमान बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा। पहले दिन इस फ्लाइट से आने और जाने वाले सभी यात्रियों का एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई, इंडिगो के एयरपोर्ट मैनेजर गोविंद ने स्वागत किया। यात्री भी खुश नजर आए।
विज्ञापन
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक बशारतपुर की रहने वाले एके सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने बेंगलुरु का पहला टिकट खरीदा था। एयरपोर्ट पहुंचने पर अधिकारियों ने ग्रीटिंग कार्ड व गुलाब का फूल देकर दंपती का स्वागत किया।
बता दें कि इस सेवा के शुरू होने से बहुत से लोगों विशेषक प्रतियोगी परीक्षाओं आदि की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को लाभ होगा। ट्रेन से सफर करने में 50 घंटे लग जाते हैं। विमान से महज ढाई घंटे लगेंगे। पहले जब यह विमान सेवा संचालित थी तो भी इसकी सभी सीटें प्राय: फुल रहती थी।
गोरखपुर से अब उड़ानों की संख्या पहुंची 10
इस सेवा के शुरू होने के साथ ही अब गोरखपुर से उड़ानों की कुल संख्या 10 हो गई है। इनमें दिल्ली-मुंबई के लिए तीन-तीन और हैदराबाद, प्रयागराज, कोलकाता के लिए एक-एक उड़ान शामिल है। दसवीं उड़ान बेंगलुरु के लिए शुरू हुई है।