{"_id":"5f5fd0bd8ebc3efba54a5f40","slug":"air-force-junior-warrent-officer-suicide-gorakhpur-city-news-gkp365575531","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एयरफोर्स के जूनियर वारंट अफसर ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एयरफोर्स के जूनियर वारंट अफसर ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 15 Sep 2020 12:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एयरफोर्स के जूनियर वारंट अफसर रामसिंह दहिया का शव सोमवार को उनके सरकारी आवास में फंदे से लटकता मिला। छुट्टी से लौटने के बाद उन्हेें होम क्वारंटीन किया गया था। दोपहर में एयरफोर्स अधिकारियों की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला।
जानकारी के अनुसार हरियाणा, सोनीपत के राई थानाक्षेत्र के दोहापुर निवासी रामसिंह दहिया एयरफोर्स में जूनियर वारंट अफसर थे। उनकी तैनाती गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन में थी। वह एयरफोर्स की गाड़ी चलाते थे। कुछ दिन पहले वह परिवार को छोड़ने हरियाणा गए थे। छुट्टी से लौटने के बाद कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत उन्हें एयरफोर्स की विजय विहार कॉलोनी स्थित उनके आवास में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया था।
सोमवार की दोपहर एक कर्मचारी ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। वह उनके आवास पर पहुंचे, दरवाजा खटखटाया पर वह खुला नहीं। खिड़की से देखा तो शव दुपट्टे के फंदे से पंखे में लटका हुआ था। उन्होंने अन्य कर्मचारियों को पूरी बात बताई।
विज्ञापन
आसपास के एयरफोर्स कर्मियों ने सूचना अपने अधिकारियों को दी। चौकी इंचार्ज एयरफोर्स शैलेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार जूनियर वारंट अफसर कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटके हुए थे। दरवाजा अंदर से बंद था जिसे तोड़कर शव उतारा गया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।