{"_id":"6af38251927840739002ad37","slug":"aiims-students-shine-in-eni-cet-two-secure-spots-in-the-top-50-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1513724-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आईएनआई-सीईटी में एम्स के छात्रों का जलवा, टॉप-50 में दो ने बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आईएनआई-सीईटी में एम्स के छात्रों का जलवा, टॉप-50 में दो ने बनाई जगह
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा प्रवेश परीक्षा आईएनआई-सीईटी 2026 में एम्स गोरखपुर के दो छात्रों ने टॉप-50 में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एमबीबीएस 2020 बैच के अमन प्रीतिश राय ने ऑल इंडिया रैंक 24 हासिल की है जबकि चोलेटी तेजा 46वीं रैंक पर रहे। दोनों की इस उपलब्धि से संस्थान में उत्साह का माहौल है।
आईएनआई-सीईटी के जरिये देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। इस परीक्षा में देशभर के चिकित्सा स्नातक शामिल होते हैं। ऐसे में टॉप-50 में दो स्थान हासिल करना एम्स गोरखपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है। एम्स की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने दोनों छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाती है। दोनों की उपलब्धि दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।