AIIMS Gorakhpur Recruitment 2021: एम्स में 105 डॉक्टरों की होगी भर्ती, यहां कर सकते हैं आवेदन
एम्स में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में 105 चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। इनमें न्यूरो सर्जन से लेकर यूरोलॉजिस्ट और नेफ्रोलॉजिस्ट जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं। भर्ती के लिए एम्स ने अधिसूचना जारी की है। 105 चिकित्सकों की भर्ती के बाद एम्स में डॉक्टरों की संख्या 161 हो जाएगी। इसके बाद मरीजों को काफी सहूलियत होगी।
जानकारी के मुताबिक एम्स में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। एम्स में फिलहाल रेडियोलाजिस्ट, न्यूरो फिजिशियन, न्यूरो सर्जन, कार्डियोलाजिस्ट, यूरोलाजिस्ट व नेफ्रोलाजिस्ट के विशेषज्ञ नहीं हैं। इस वजह से अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांचें नहीं हो पा रही हैं।
इसके अलावा हृदय, किडनी, यूरो व न्यूरो के मरीजों का भी उपचार नहीं हो पा रहा है। मौजूदा समय में एम्स में 56 डॉक्टर ही हैं। नवंबर में 127 डाक्टरों की भर्ती निकाली गई थी, लेकिन साक्षात्कार में केवल 27 डॉक्टरों का चयन हो पाया। इनमें से 22 डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण किया है। एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ शशांक ने बताया कि 105 और डॉक्टरों के चयन के बाद एम्स में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो जाएगा।
रिक्त पदों का विवरण
पद रिक्तियां
प्रोफेसर 28
एडिशनल प्रोफेसर 22
एसोसिएट प्रोफेसर 23
असिस्टेंट प्रोफेसर 32
यहां कर सकते हैं आवेदन
एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर फैकल्टी भर्ती के लिए विस्तृत सूचना देख सकते हैं।
aiimsgorakhpur.edu.in