{"_id":"69ab40184d7f30471b08aa8e","slug":"aiims-gorakhpur-receives-more-patients-in-a-day-than-aiims-delhi-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1249603-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एम्स में एक ही दिन इलाज के लिए पहुंचे 5151 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एम्स में एक ही दिन इलाज के लिए पहुंचे 5151 मरीज
Sat, 07 Mar 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुक्रवार को एक बार फिर रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। एक दिन में एम्स दिल्ली की तुलना में गोरखपुर में मरीजों की संख्या अधिक रही। शुक्रवार को एम्स में 5151 मरीज ओपीडी में परामर्श के लिए पहुंचे थे।
एम्स की ओपीडी में शुक्रवार को एक बार फिर रोगियों की संख्या पांच हजार के आंकड़े को पार कर गई। सुबह से दोपहर बाद तीन बजे तक 5151 रोगी ओपीडी में परामर्श के लिए पहुंचे। इसके अलावा इमरजेंसी में 173 मरीज पहुंचे। इसके साथ ही एम्स की ओपीडी में पहुंचे मरीजों की संख्या 35 लाख 59 हजार 734 हो गई है।