फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS: Doctors will see only 100 patients in the super specialty department

एम्स: सुपर स्पेशलिटी विभाग में 100 मरीजों को ही देखेंगे डॉक्टर

Tue, 13 Jan 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
AIIMS: Doctors will see only 100 patients in the super specialty department
गोरखपुर। एम्स में मरीजों की बढ़ती भीड़ की वजह से एम्स प्रशासन ने न्यूरो, नेफ्रो और गैस्ट्रो जैसे सुपर स्पेशलिटी विभाग की ओपीडी में सीधे दिखाने की सुविधा खत्म कर दी है। सुपर स्पेशलिटी विभाग में डॉक्टर एक दिन में 100 मरीजों का ही इलाज करेंगे।
विज्ञापन

यह निर्णय ओपीडी में लगातार बढ़ती भीड़ और डॉक्टरों की कम संख्या के कारण लिया गया है। सुबह ओपीडी फुल हो जाने के कारण दूर-दराज से आए मरीज डॉक्टर के पास नहीं पहुंच पाते थे। विभागों में रेफर करने की सुविधा के साथ ही विभागों में डॉक्टर बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा है। कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि रेफर हो कर जो मरीज आते हैं उनके लिए एम्स की तरफ ने नई सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि मेडिसिन और अन्य सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों से रेफर होकर आए मरीजों का सुपर स्पेशलिटी विभाग के डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन


- ओपीडी में भी सिर्फ 156 मरीज
एम्स प्रशासन ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी में रोगियों की संख्या भी निर्धारित कर दी है। ऑनलाइन माध्यम से 106 और ऑफलाइन माध्यम से 50 रोगियों का ही पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि यह व्यवस्था मौखिक है लेकिन पर्चा काउंटर पर इसका पालन किया जा रहा है। यदि दूसरे विभागों से रोगियों को रेफर किया जाता है तो उनका पर्चा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed