फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS and Medical College will open Jan Aushadhi Center

एम्स और मेडिकल कॉलेज में खुलेंगे जन औषधि केंद्र

Wed, 11 Nov 2020 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
AIIMS and Medical College will open Jan Aushadhi Center
एम्स और मेडिकल कॉलेज में खुलेंगे जन औषधि केंद्र
विज्ञापन

गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जन औषधि केंद्र खोले जांएगे। शासन ने जन औषधि केंद्रों पर लगी रोक हटा ली है, इसके बाद से यह रास्ता साफ हुआ है। पहले चरण में एम्स, बीआरडी और दूसरे चरण में अन्य जिलों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक वर्ष 2018 में गुंजन इंटरप्राइजेज को सरकार ने यह जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद पहले चरण में गोरखपुर के सरकारी अस्पतालों में से जिला व महिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोले गए। इसके बाद मेडिकल कॉलेज और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर केंद्र खोले जाने थे। संस्था ने गोरखपुर व प्रदेश के अन्य शहरों में कुल 22 केंद्र खोले। इसमें 13 की बैंक गारंटी जमा थी। लेकिन, कोरोना महामारी के बीच नौ केंद्रों की बैंक गारंटी जमा नहीं हो पाई। इसे लेकर सभी केंद्रों को बंद कर दिया गया। इसके बाद से नए केंद्र खोलने पर रोक लगा दी गई। संस्था ने इस बात की जानकारी शासन को दी। इसके बाद शासन ने उन केंद्रों को खोलने का निर्देश जारी कर दिया, जिनकी बैंक गारंटी पहले जमा हो चुकी है। जबकि जिनके जमा नहीं हुए है। उन्हें 15 दिन का समय दिया है। साथ ही नए केंद्रों को खोलने की भी अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

अनुमति मिलने के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज व एम्स परिसर में केंद्र खोले जाएंगे। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा महराजगंज, सिद्धार्थनगर आदि जिलों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिवाकर सिंह, निदेशक, गुंजन इंटरप्राइजेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed