फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AI will be studied in DDU, lab will be built in engineering

Gorakhpur News: डीडीयू में एआई की होगी पढ़ाई, इंजीनियरिंग में बनेगी लैब

Tue, 21 May 2024 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
AI will be studied in DDU, lab will be built in engineering
- गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बनेगी लैब
विज्ञापन

- सत्र 2024-25 से होगी एमएस एआई की पढ़ाई

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 से एमएस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की पढ़ाई होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में एक हाईटेक लैब बनाई जाएगी। ताकि विद्यार्थी एआई के व्यावहारिक ज्ञान से परिचित हो सकें।
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (नाइलेट) के सहयोग से एमएस एआई को इसी सत्र से शुरू किया जा रहा है। 24 मई को विद्या परिषद की बैठक में इसको रखा जाएगा। इसके बाद कार्य परिषद से स्वीकृति मिलने के बाद इसके लिए आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग में अभी कंप्यूटर साइंस की लैब है, लेकिन समय की मांग और एआई के बढ़ते क्रेेज को देखते हुए विश्वविद्यालय इसके लिए अलग लैब बनाने जा रहा है। इसमें हाईटेक कंप्यूटर सिस्टम और सॉफ्टवेयर होंगे। पीएम उषा से मिलने वाली ग्रांट से यह कार्य होगा। आचार संहिता हटने के बाद विश्वविद्यालय इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग विभाग में तीन कोर्स शुरू होंगे। इसमें मास्टर ऑफ साइंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 30, बीसीए इन इंटरनेट ऑफ थिंग्स में 60 और बीसीए इन मशीन लर्निंग एंड डाटा साइंस में भी 60 सीटें होंगी। जून में इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

-------
कोट...
विश्वविद्यालय में इसी सत्र से एमएस एआई की पढ़ाई शुरू होनी है। इसके लिए अलग से एक हाईटेक लैब बनाने का प्रस्ताव है। यह लैब एमएस एआई के साथ-साथ कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों के लिए भी लाभदायक होगी।
-प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed