{"_id":"60d3222e8ebc3e356e2624b1","slug":"agriculture-minister-surya-pratap-shahi-arrived-dm-office-due-to-take-form-for-district-panchayat-president-election-with-bjp-candidate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष: शुभ मुहूर्त से दो मिनट पहले पहुंचे कृषि मंत्री, पर्चा लेने के लिए इंतजार कर रहे थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष: शुभ मुहूर्त से दो मिनट पहले पहुंचे कृषि मंत्री, पर्चा लेने के लिए इंतजार कर रहे थे लोग
Wed, 23 Jun 2021 05:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Jun 2021 05:29 PM IST
सार
भाजपा प्रत्याशी के भाई ने शुभ मुर्हूत के अंदर पूरी कर ली थी सारी औपचारिकता।
विज्ञापन
डीएम न्यायालय कक्ष में पहुंचे कृषि मंत्री व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी पर्चा लेने बुधवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के साथ शुभ मुहूर्त समाप्त होने के दो मिनट पहले डीएम न्यायालय में पहुंचे। हालांकि भाजपा प्रत्याशी के भाई ने पर्चा खरीद की सारी औपचारिकता पहले ही पूर्ण कर ली थी। एडीएम प्रशासन कुवर पंकज व कार्यकर्ता समय से पहुंच कर कृषि मंत्री का इंतजार कर रहे थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने वार्ड संख्या 44 भाटपाररानी पश्चिमी से निर्वाचित सदस्य गिरीश चंद तिवारी पुत्र सुदर्शन तिवारी निवासी ग्राम महाइचपार, विकास खंड लार को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा के लिए प्रतिष्ठा बन गई है। इस पर कब्जा जमाने के लिए जनप्रतिनिधि से लेकर कार्यकर्ता जुट गए हैं।
बुधवार को भाजपा प्रत्याशी को नामांकन के लिए पर्चा खरीदना था। इसके लिए उन्होंने पंडित को दिखाया तो शुभ मुहूर्त 11 से 12.30 बजे के बीच का था। शुभ मुहूर्त में पर्चा लेने के लिए प्रत्याशी के साथ कृषि मंत्री को कलेक्ट्रेट पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। कृषि मंत्री के कलेक्ट्रेट पहुंचने में विलंब को देखते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही, श्रीनिवासी मणि, अजय उपाध्याय, संजय तिवारी व अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी प्रत्याशी के भाई बीएन तिवारी कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में पहुंचे, जहां सहायक निर्वाचन अधिकारी, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज कुमार, जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय के एडीईओ सुबाष चंद सिंह, वरिष्ठ सहायक अमरेश कुमार मौजूद थे। उनके भाई ने पर्चा खरीद की सारी औपचारिकता पूरी की।

Trending Videos
अब तक बिके छह पर्चे
इस दौरान शुभ मुहूर्त का समय जैसे-जैसे बीत रहा था, कार्यकर्ता अपने स्तर से कृषि मंत्री तथा पार्टी प्रत्याशी का लोकेशन लेने में जुट गए। शुभ मुहूर्त समाप्त होने में दो मिनट का समय बचा था, इसी बीच कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, पार्टी प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
इसके बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन से भाजपा प्रत्याशी ने दो सेट नामांकन पत्र लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, भाजपा नेता राघवेंद्र विक्रम सिंह, अंबिकेश पांडेय, धनुषधारी मणि, अजीत सिंह, कन्हैया जायसवाल, योगेश प्रजापति, आशुतोष सिंह, अधिवक्ता सुभाषचंद्र राव, आनंद राय, प्रीतम मिश्रा, सुनील निषाद, अंकुर राय, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र की बिक्री की जा रही है। अब तक दो प्रत्याशियों ने छह पर्चे खरीदे हैं। इसमें भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी ने दो सेट में नामांकन पत्र लिया, जबकि सपा प्रत्याशी शैलजा यादव के लिए उनके पति अजय यादव ने चार सेट में पर्चा खरीदा है। नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य 26 जून को सुबह 11 बजे तक चलेगा। वहीं 26 जून को सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन होगा। इसी बीच नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 जून को सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक नाम वापसी होगी। मतदान तीन जुलाई को सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक होगा। इसी दिन दोपहर बाद तीन बजे के पश्चात मतगणना होगी।