फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Agreement will be signed with Adani Group in February

Gorakhpur News: फरवरी में होगा अदाणी समूह के साथ समझौता, सीएम व्यस्तता के चलते बढ़ाई गई डेट

Thu, 18 Jan 2024 02:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Jan 2024 02:35 PM IST
सार

गीडा सीईओ अनुज मलिक ने कहा कि अदाणी समूह के साथ सहमति बन चुकी है। लुलु माल समेत कई अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि 22 के बाद गीडा आएंगे। हमारा प्रयास है कि फरवरी के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आवासीय योजना की लांचिंग और नई कंपनियों के साथ समझौता किया जाना है।

विज्ञापन
Agreement will be signed with Adani Group in February
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में गीडा में होने वाला कार्यक्रम अब फरवरी के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। इसी कार्यक्रम में अदाणी समूह के साथ धुरियापार में सीमेंट फैक्टरी लगाने का समझौता होना है। वहीं, कालेसर जीरो प्वाइंट पर आवासीय योजना की लांचिंग और लुलु मॉल व दीप एसोसिएट्स को प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया भी अब अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद ही तेज होगी।
विज्ञापन


कालेसर जीरो प्वाइंट के व्यावसायिक योजना में लुलु मॉल कंपनी को मिनी शापिंग मॉल और दीप एसोसिएट्स को होटल खोलने के लिए जमीन देने की तैयारी है। दोनों कंपनियों को पांच-पांच एकड़ प्लाॅट की जरूरत है। इनके प्रतिनिधि पिछले सप्ताह लखनऊ आ भी रहे थे, लेकिन अयोध्या में कोहरे के चलते वे वापस लौट गए थे। अब उनके 26 जनवरी के बाद ही गीडा आने की संभावना है।
विज्ञापन


एक बार वो जमीन देखकर पुष्टि कर दें तो उसके आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फरवरी के पहले सप्ताह में कालेसर जीरो प्वाइंट के पास एक भव्य कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अदाणी, लुलु मॉल और दीप एसोसिएट्स के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया जाएगा। उसी दिन कालेसर जीरो प्वाइंट के आवासीय योजना की लांचिंग भी की जाएगी। इसके अलावा कुछ लोगों को व्यावसायिक प्लॉट भी आवंटित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तांबे पर सोने का पानी चढ़ा जौहरी से ही ठगी, व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल

गीडा सीईओ अनुज मलिक ने कहा कि अदाणी समूह के साथ सहमति बन चुकी है। लुलु माल समेत कई अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि 22 के बाद गीडा आएंगे। हमारा प्रयास है कि फरवरी के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आवासीय योजना की लांचिंग और नई कंपनियों के साथ समझौता किया जाना है। 26 जनवरी के बाद इसकी तैयारी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed