फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fraud by thag in gorakhpur jewellery shop

Gorakhpur News : तांबे पर सोने का पानी चढ़ा जौहरी से ही ठगी, व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल

Thu, 18 Jan 2024 01:51 PM IST
रोहित शर्मा रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: रोहित शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 01:51 PM IST
सार

गोरखपुर में सराफा व्यापारी को तांबे के दानों पर सोने का पानी चढ़ाकर ठगों ने बेच दिया। सामने आया कि वो सोने का दाना 84 टंच, मतलब 24 कैरेट का है। पहले इन ठगों ने 300 ग्राम में से सात ग्राम दुकानदार को दे दिया। इन्हीं दानों को ठगों ने सोने का दाना बोलकर दुकानदार को बेंच दिया।

विज्ञापन
fraud by thag in gorakhpur jewellery shop
ठगी के बाद वायरल चैट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में सोने-चांदी का कारोबार करने वाले जौहरी संग ठगों ने ठगी कर ली। ठगी भी ऐसी कि जौहरी को ही तांबे के गोलाई वाले सिक्कों में सोने की पानी चढ़ाकर उसे 20 कैरेट का बताकर बेंच दी। अब सराफा व्यापारी अपने ठगे जाने की जानकारी जिले के एचयूआईडी व्हाट्सएप ग्रुप में भेज रहे हैं लेकिन, पुलिस और विभागीय कार्रवाई के डर से सामने आने से घबरा रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, हिंदी बाजार के एक व्यापारी का महावीर छपरा में सोने-चांदी की दुकान है। दुकान से अपना फुटकर सोने-चांदी की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। दो दिन पहले सोने का दाना लेकर दो आदमी इनकी दुकान पर आते हैं। दुकानदार के सहयोगी ने बताया कि करीब 300 ग्राम सोने का दाना लेकर दोनों ठग आए थे। इस सोने के दानों की जांच भी दुकानदार की तरफ से टंच सेंटर पर कराया गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान सामने आया कि वो सोने का दाना 84 टंच, मतलब 24 कैरेट का है। पहले इन ठगों ने 300 ग्राम में से सात ग्राम दुकानदार को दे दिया। इसी बीच बाकी सोने के दानों को हटाकर तांबे के दाने भर दिए। इन्हीं दानों को ठगों ने सोने का दाना बोलकर दुकानदार को बेंच दिया। भरोसे में लेकर दुकानदार के साथ ही ठगी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि 20 कैरेट के हिसाब से इन दानों की कीमत करीब 15 लाख रुपये हुई। ठगों ने दुकानदार को विश्वास में लेकर  उनसे सात लाख रुपये लिए और शेष धनराशि दो दिन में इकट्ठा कर देने की बात बोल दुकान से लौट गए। कच्चे में खरीद बिक्री होने की वजह से इस रिकार्ड को लेकर दुकानदार भी चिंतित हैं लेकिन, अब चिंता यह भी है कहीं दूसरे व्यापारी भी न ऐसे ही ठगे जाएं।

 

माल गलाकर खरीदते तो नहीं होती ठगी
सराफा के दुकानदारों ने बताया कि अगर इस माल को गला लिया गया होता तो ठगी नहीं हो पाती। लेकिन, कम में अधिक कमाने की चाह में व्यापारी ने लाखों रुपये गवां दिए। अब अलग-अलग ग्रुपों में मैसेज भेजकर ठगों से सतर्क रहने और उनपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed