फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Agency could not be decided to operate the water sports complex

Gorakhpur News: वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स संचालन के लिए तय नहीं हो पाई एजेंसी

Tue, 24 Oct 2023 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Agency could not be decided to operate the water sports complex
आरएफपी के लिए केवल दो फर्मों ने दिखाई थी रुचि लेकिन तकनीकी बिड में हो गए फेल
विज्ञापन

-पांच एकड़ में बना है कांप्लेक्स, 45 करोड़ से अधिक की धनराशि हुई खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के संचालन के लिए अभी तक एजेंसी नामित नहीं हो पाई है। जीडीए ने इसके संचालन के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) मांगा था। लेकिन पीपीपी मोड पर संचालित होने वाले इस वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए सिर्फ दो ही फर्मों ने आवेदन किया था, लेकिन ये दोनों तकनीकी बिड में ही फेल हो गईं। अब प्राधिकरण नए सिरे से आरएफपी जारी करेगा।
करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से बने वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन सीएम ने 30 दिसंबर 2021 को किया था। अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का संचालन और रखरखाव न्यूनतम 90 लाख रुपये प्रतिवर्ष की दर पर करनी है। इसे 10 साल के लिए अनुबंध पर दिया जाएगा। कामकाज ठीक रहने पर इसे पांच साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इसे सिर्फ एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स का केंद्र ही नहीं, बल्कि प्रशिक्षण देकर युवाओं के समक्ष रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर भी देना है। इसे भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार संचालित किया जाएगा। परंतु स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का संचालन एजेंसी तय नहीं हो पाने के चलते नहीं हो पा रहा है। इस वजह से यहां प्रस्तावित वाटर स्पोर्ट्स का भी संचालन नहीं हो पा रहा है। वाटर स्पोर्ट्स से संबंधित खिलाड़ियों की तैयारी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed