फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After waiting for 14 years husband got married for second time

एक इश्क ऐसा भी: 14 साल इंतजार के बाद पति ने कर ली दूसरी शादी, पहली बोली- मैं भी साथ रहूंगी

Fri, 04 Aug 2023 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, भटहट (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, भटहट (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Aug 2023 12:37 PM IST
सार

शाहपुर इलाके के चरगांवा निवासी रीना देवी ने गोंडा जिले के पुरे देवनाथ गोसाईपुरवा मनकापुर निवासी पति अरविंद गिरी पर केस दर्ज कराया था। वह पहले तो कुछ साल तक वह रिश्ते को सुधारने की कोशिश में जुटी रहीं, लेकिन बात नहीं बनी तो केस दर्ज कराया। आरोप है कि पति उन्हें पीटते थे।

विज्ञापन
After waiting for 14 years husband got married for second time
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

14 वर्षों तक पत्नी के घर लौटने का इंतजार करने के बाद एक शख्स ने दिसंबर 2022 में दूसरी शादी कर ली। इसके बाद पहली पत्नी भी पति के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को भटहट पुलिस चौकी में घंटों पंचायत होती रही, मगर कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। अब पुलिस कार्रवाई को लेकर असमंजस में है। हालांकि कानून के मुताबिक, बिना तलाक लिए दूसरी शादी अवैध है। इस मामले में कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। रिश्तों में आई दरार से जहां पूरा परिवार टूट जाता है, वहीं कोर्ट-कचहरी का चक्कर अलग से। ताजा मामले के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की शादी राजघाट थाना क्षेत्र में लगभग 18 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी को साथ लेकर मुंबई चला गया। पांच साल बाद दोनों गांव आ गए।
विज्ञापन


इसके बाद पति कमाने विदेश चला गया। महिला का आरोप है कि घरवाले उसे प्रताड़ित करने लगे, जिसके कारण वह बेटी के साथ बुआ के घर शहर के रुस्तमपुर में रहने लगी। रोजी-रोटी के लिए कुछ काम भी करने लगी। बताया जा रहा है कि इस बीच उसका पति विदेश से जब घर आया तो पत्नी को बुलाने की कई बार कोशिश की, मगर वह नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म मामला: युवती को जबरन ऑटो से उतारकर ले गए थे अमरूतानी, बंधक बनाकर की हैवानियत
 

महिला का कहना है कि कुछ दिन के बाद जब उसकी बुआ का मौत हो गई तो वह रुस्तमपुर में किराए के कमरे में रहने लगी। प्राइवेट काम करके अपना गुजर-बसर करने लगी। उधर, पति ने लगभग 14 वर्षो के इंतजार के बाद दिसंबर में दूसरी शादी कर ली। शादी की जानकारी होने के बाद उसकी पहली पत्नी बेटी के साथ बृहस्पतिवार शाम फरियाद लेकर भटहट चौकी पर पहुंची। दोनों पक्ष जुटे तो कहासुनी शुरू हो गई। पुलिस ने कोई निर्णय नहीं होते देख महिला को कोर्ट जाने की सलाह देकर लौटा दिया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: कुलपति पर हमले के आरोपियों फूल ही नहीं बरसाए, जमानतदार भी बनी थीं दो शिक्षिकाएं

 

रिश्तों में आई दरार तो पुलिस- कोर्ट तक पहुंचे मामले

केस एक
पंचायत हुई, नहीं बनी बात तो दर्ज कराया था केस
06 मार्च 2023: शाहपुर इलाके के चरगांवा निवासी रीना देवी ने गोंडा जिले के पुरे देवनाथ गोसाईपुरवा मनकापुर निवासी पति अरविंद गिरी पर केस दर्ज कराया था। वह पहले तो कुछ साल तक वह रिश्ते को सुधारने की कोशिश में जुटी रहीं, लेकिन बात नहीं बनी तो केस दर्ज कराया। आरोप है कि पति उन्हें पीटते थे। पति ने सगे मामा की लड़की से शादी कर ली है, जिससे एक बच्ची भी है। कई बार ससुराल जाने की कोशिश की तो पति, सास व ससुर ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई भी की थी।

इसे भी पढ़ें: पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, बेकाबू कार सवार को भीड़ ने पकड़ा

केस दो
35 साल तक रिश्ता सुधारने की कोशिश और दे दिया तलाक
09 जून 2023:
पिपराइच क्षेत्र के इमिलिया उर्फ बिजहरा के रहने वाले जान मोहम्मद ने सउदी से लौटने के बाद 35 साल पहले जिस महिला से शादी की, उसे तलाक देकर दूसरी शादी कर ली। खोराबार क्षेत्र के रुद्रापुर कुस्मही बाजार की रहने वाली लैलूननिशा ने केस दर्ज कराया है। वह विदेश में रहने वाले पति से रिश्ता सुधरने की कोशिश भी कीं। कई बार रिश्तेदारों के बीच में पंचायत भी हुई थीं, लेकिन पति ने अचानक तलाक दे दिया। इसके बाद पीड़िता ने केस दर्ज कराया था। आरोप यह भी है कि महराजगंज के अमवा बुजुर्ग रसूलपुर गांव की रहने वाली एक युवती से निकाह कर लिया है। दोनों से एक बेटी भी है, जबकि पति से पूछने पर वह मना करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed