फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trying to crush policeman by uncontrollable car rider in gorakhpur

गोरखपुर: पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, बेकाबू कार सवार को भीड़ ने पकड़ा

Fri, 04 Aug 2023 12:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Aug 2023 12:20 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से जांच की गई है, देवरिया बाईपास मोड़ पर घटना नहीं दिखी है, जगदीश हॉस्पिटल के सामने कार सवार ने ठोकर मारी है। कार चालक को हिरासत में लेकर घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Trying to crush policeman by uncontrollable car rider in gorakhpur
गोरखपुर समाचार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल इलाके के देवरिया बाईपास मोड़ के पास नशे में धुत कार सवार ने बेकाबू होकर पहले एक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की। कार सवार भागने लगा तो लोगों ने उसका पीछा किया। नहर रोड पर जगदीश हॉस्पिटल के पास उसने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। कार सवार आगे बढ़ा तो भीड़ ने दौड़ा लिया। इस बीच दो युवकों ने आगे से बाइक लगाकर उसे घेर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


फिर वह एक गली में घूम गया, लेकिन आगे रास्ता पतली होने और भीड़ के चलते रुक गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक राजस्व कर्मी का चालक बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कार तारामंडल निवासी सत्य प्रकाश की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार ने रात करीब 10 बजे नशे की हालत में देवरिया बाईपास मोड़ के पास किसी बाइक सवार को ठोकर मारी। जब यातायात पुलिस ने रोकने कोशिश की तो उसने एक पुलिसकर्मी की ओर ही गाड़ी बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म मामला: युवती को जबरन ऑटो से उतारकर ले गए थे अमरूतानी, बंधक बनाकर की हैवानियत

पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। कार चालक नहर रोड स्थित जगदीश हॉस्पिटल की ओर बढ़ गया। हॉस्पिटल में भर्ती बहू को देखकर निकल रहे सूर्य कुमार को टक्कर मार दी। मामूली रूप से वह घायल हुए, लेकिन भीड़ ने कार चालक को घेर लिया और फिर पुलिस को सूचना दी गई।
 

पुलिस ने कार को किनारे खड़ा करवाया और चालक को बाहर निकलने के लिए कहा। इसी बीच चालक कार लेकर सौ मीटर आगे गली में मुड़ गया। पुलिस और भीड़ की ओर से पीछा करते हुए देख सुशील पांडेय और दुर्गेश पांडेय ने अपनी बाइक आगे लगा दी। कार चालक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। ब्रीथ इनलाइजर से उसकी जांच की गई तो नशे की पुष्टि हो गई। कार व युवक को पुलिस थाने ले आई।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से जांच की गई है, देवरिया बाईपास मोड़ पर घटना नहीं दिखी है, जगदीश हॉस्पिटल के सामने कार सवार ने ठोकर मारी है। कार चालक को हिरासत में लेकर घटना की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed