फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After three months the examination copy and book not known

आरटीई: तीन महीने बाद परीक्षा, कॉपी व किताब का पता नहीं

Tue, 04 Jan 2022 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Jan 2022 01:06 PM IST
सार

आरटीई के तहत दाखिला लेने वाले बच्चों और अभिभावकों के बैंक एकाउंट की डिटेल शासन को प्रेषित की गई थी, मगर कमियां मिलने पर उसे बेसिक शिक्षा विभाग को लौटाया गया है। 25 जनवरी तक संशोधित ब्यौरा शासन को प्रेषित किया जाना है। विभाग की ओर से सूची का सत्यापन कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
After three months the examination copy and book not known
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के प्राइवेट स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई के लिए शासन स्तर पर अभिभावकों के खाते में प्रेषित होने वाली पांच हजार रुपये की धनराशि अब तक नहीं भेजी जा सकी। इससे जिले के 3200 बच्चों को पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन महीने के बाद वार्षिक परीक्षाएं हैं ऐसे में उनकी पढ़ाई अधर में है।

विज्ञापन


शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के बच्चों का जिले के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश दिलाया जाता है। शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में स्कूल फीस स्कूलों को वापस लौटाई जाती है, जो कि इस वर्ष नहीं की जा सकी है। साथ ही कॉपी व किताब के मद में पांच-पांच हजार रुपये अभिभावकों के खाते में भेजे जाते हैं। आरटीई के तहत सत्र 2021-22 में तीन चरणों में जिले में 3200 से अधिक बच्चों का प्रवेश हुआ है। मगर कॉपी व किताब न होने की वजह से बच्चों को पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

शासन को भेजी गई सूची में चल रहा संशोधन कार्य

आरटीई के तहत दाखिला लेने वाले बच्चों और अभिभावकों के बैंक एकाउंट की डिटेल शासन को प्रेषित की गई थी, मगर कमियां मिलने पर उसे बेसिक शिक्षा विभाग को लौटाया गया है। 25 जनवरी तक संशोधित ब्यौरा शासन को प्रेषित किया जाना है। विभाग की ओर से सूची का सत्यापन कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों की शुल्क प्रतिपूर्ति और कॉपी व किताब के लिए बजट जारी करने के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। बजट मिलते ही धनराशि अभिभावकों के खाते में प्रेषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed