फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After the stone slab, the police booth was also removed, police station incharge and outpost incharge were measured.

Gorakhpur News: शिलापट्ट के बाद पुलिस बूथ भी हटा, थानेदार व चौकी इंचार्ज नपे

Sat, 28 Oct 2023 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
After the stone slab, the police booth was also removed, police station incharge and outpost incharge were measured.
गगहा क्षेत्र के कराहकोल पुलिस बूथ पर हिस्ट्रीशीटर ललकू का नाम लिखा होने का मामला
विज्ञापन

एसएसपी ने बड़हलगंज थानेदार को लाइनहाजिर, गजपुर चौकी इंचार्ज को किया निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गगहा इलाके के सियर चौराहा के पास पुलिस पिकेट के शिलापट्ट पर हिस्ट्रीशीटर ललकू यादव उर्फ लाल बाबू का नाम यूं ही नहीं लिखा गया था। दरअसल, जिस जमीन पर पिकेट को बनाया गया था, वह जमीन ही ललकू की है। अब एसएसपी की सख्ती के बाद शिलापट्ट ही नहीं पुलिस बूथ भी हटा दिया गया है। वहीं, मामले में लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बड़हलगंज थानेदार कल्याण सिंह सागर को लाइनहाजिर और गजपुर चौकी इंचार्ज रुद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है। चौकी इंचार्ज के भूमिका के लिए विभागीय जांच का भी एसएसपी ने आदेश दिया है। इस पूरे प्रकरण में गगहा पुलिस सवालों के घेरे में है। खबर हैं कि इस मामले में अभी और भी कार्रवाई हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज थानेदार रहे कल्याण सिंह सागर पर हिस्ट्रीशीटर ललकू यादव पर कार्रवाई न करने के साथ ही 24 अक्तूबर को मारपीट में युवक की मौत मामले में भी कार्रवाई में लापरवाही सामने आई है। वहीं, निलंबित किए गए रुद्र प्रताप पहले भी विवादों से घिरे रहे हैं। मोहद्दीपुर चौकी पर रहते हुए भी एक मामले में इन्हें निलंबित किया गया था।
विज्ञापन

23 अक्तूबर को गगहा थाना क्षेत्र के कराहकोल में एसपी दक्षिणी ने पुलिस बूथ का उद्घाटन किया था। इसके शिलापट्ट पर सौजन्य से में हिस्ट्रीशीटर ललकू यादव का नाम लिखा था। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस एक्शन में आई। गगहा पुलिस ने आनन-फानन में आर्म्स एक्ट में केस दर्ज करते हुए ललकू को जेल भेज दिया। उधर, जांच में गजपुर चौकी प्रभारी की भी संलिप्तता मिली। इसके बाद से एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए रुद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.......
कोट
लापरवाही पाए जाने पर बड़हलगंज थानेदार को लाइनहाजिर और चौकी इंचार्ज गजपुर को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच का भी आदेश दिया गया है।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed