{"_id":"694ede53af7f3cdcff0d808d","slug":"after-taking-money-for-a-snack-making-machine-the-delivery-was-not-made-a-case-has-been-registered-against-the-accused-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1177945-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नमकीन मशीन का पैसा लेकर डिलीवरी नहीं, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नमकीन मशीन का पैसा लेकर डिलीवरी नहीं, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोला। थाना क्षेत्र में नमकीन बनाने की मशीन बेचने के नाम पर 10 लाख रुपये लेकर डिलीवरी नहीं करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर गोला पुलिस अभय यादव व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
पीड़ित अखिलेश कुमार मिश्रा, निवासी भूपगढ़, गोला ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए अभय यादव और अभय दूबे से संपर्क किया। अभय इंटर प्राइजेज के माध्यम से मशीन की सप्लाई का सौदा तय हुआ और बैंक लोन के जरिये नौ लाख रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा से प्राप्त कर एक लाख रुपये और जोड़कर कुल दस लाख रुपये 15 फरवरी 2025 को अभय इंटर प्राइजेज के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। पीड़ित के अनुसार, अभय इंटर प्राइजेज ने व्हाट्सएप के जरिये टैक्स इनवॉइस भेजा लेकिन मशीन की डिलीवरी कभी नहीं की। बैंक ने भुगतान के लिए दबाव बनाया, जबकि आरोपी ने जान-माल की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री भी आरोपियों के कब्जे में है और पुलिस बल की मदद से ही उसकी तलाश संभव है। थाना प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।