फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After marriage Bride not come with Groom due to Corona

देवरिया: दो बराती के साथ शादी करने पहुंचा दूल्हा, नहीं हुई दुल्हन की विदाई, जाने क्या है पूरा मामला

Fri, 27 Mar 2020 01:32 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 27 Mar 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
After marriage Bride not come with Groom due to Corona
निकाह की रस्म पूरी करते दूल्हा-दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला।

 लॉकडाउन होने के कारण एक युवक की शादी में दुल्हा के साथ उसके पिता और अगुआ (शादी पक्की करवाने वाला)ही पहुंचे। सिर्फ घर के लोगों की मौजूदगी में ही निकाह कराया गया। आवागमन पर रोक होने के कारण निकाह का रस्म पूरा कराने के बाद दूल्हा चला गया और माहौल सामान्य होने के बाद दुल्हन की विदाई की जाएगी।

विज्ञापन


लार ब्लॉक के पटना गांव निवासी रहमत की बेटी की शादी जटमलपुर गांव निवासी इश्तेखार मंसूरी के साथ तय थी। 25 मार्च को शादी थी। इसके लिए पहले से टेंट और अन्य समानों की बुकिंग हो चुकी थी। अचानक लॉकडाउन होने के कारण शादी पर संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन


कोरोना के कारण कोई शादी में आने को तैयार नहीं था। पूरे दिन इसको लेकर दोनों पक्ष के लोग परेशान रहे। रात करीब 9 बजे बेटी पक्ष के लोगों ने अपनी कार जटमलपुर इश्तेखार के घर भेजा। रात को इश्तेखार और इनके पिता नईम मंसूरी शादी के लिए पहुंचे। अगुआ भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी पक्ष की ओर से रहमत और इनकी बेटी तथा परिवार के सदस्य मौजूद रहे। आनन-फानन में आधी रात को निकाह हुआ। लड़की की विदाई माहौल शांत होने के बाद करने की बात कही गई। जबकि लड़के पक्ष के लोग लड़की की विदाई चाह रहे थे।


सभी की सहमति से यह तय हुआ कि कोरोना का कहर सामान्य होने के बाद दुल्हन की विदाई की जाएगी। शादी में कोरोना के भय से गांव के अधिकांश लोग शामिल नहीं हुए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed