{"_id":"64b4ec0f810a60781f080e5a","slug":"after-mahakal-bicchu-group-now-new-whatsapp-group-of-miscreants-bhole-bhakt-2023-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Crime: महाकाल, बिच्छू ग्रुप के बाद अब बदमाशों का नया व्हाट्सएप ग्रुप भोले भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Crime: महाकाल, बिच्छू ग्रुप के बाद अब बदमाशों का नया व्हाट्सएप ग्रुप भोले भक्त
Mon, 17 Jul 2023 12:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:51 PM IST
सार
प्रिंस कुशवाहा ने सड़क पर स्थित अपने दुकान को किराए पर दिया है और पिता के साथ उसकी देखभाल करता है। हाईस्कूल तक पढ़ाई करने के बाद प्रिंस घर पर ही रहता है। उसके चाचा दुकान के बगल में ही सब्जी की दुकान लगाते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोतवाली इलाके के राज नर्सिंग होम के पास सरेराह फायरिंग की घटना से एक बार फिर व्हाट्सएप ग्रुप चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी साहिल कन्नौजिया खुद को सोशल मीडिया पर भोले भक्त नाम से पोस्ट डालता था। उसने इसी नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है और उसी के जरिए दोस्तों को जोड़ा है। जब भी काेई विवाद होता है संदेश भेजकर मारपीट के लिए दोस्तों को एकत्र कर लेता है।
विज्ञापन
पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। इसके पहले भी जिले में महाकाल, बिच्छू ग्रुप जैसे नाम भी सामने आ चुके हैं, अब एक नया ग्रुप सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
वहीं, सरेराह गोली चलने से पुलिस की चुस्ती पर सवाल खड़ा हो गया है। क्योंकि, वारदात से महज 100 कदम की दूरी पर ही पुलिस पिकेट लगती है और इसके बाद भी बदमाश वारदात कर सनसनी फैलाए और फरार भी हो गए। जबकि, दो बाइक पर छह लोग सवार थे। पुलिस अफसरों का आदेश है कि अगर रेसर बाइक पर तीन लोग हों, खासकर युवा उम्र के तो उनकी जांच जरूर की जाए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गैरमर्द के साथ चली गई विवाहिता: सास को मैगी लेने बाजार भेजा... फिर प्रेमी संग बाइक से फरार हुई बहू
मगर, पुलिस ने ऐसा नहीं किया और तिवारीपुर से कोतवाली इलाके में आकर बदमाशों ने असलहा से न सिर्फ फायरिंग की, बल्कि फरार भी हो गए। जिस प्रिंस कुशवाहा को बदमाश गोली मारने के लिए आए थे, उसका पिछले तीन साल से विवाद चल रहा है। उसका कहना है कि तीन साल पहले बहन से छींटाकशी को लेकर विवाद की शुरुआत हुई थी। इसके बाद एक साल पहले भी मारपीट हुई थी।
Trending Videos
प्रिंस ने पहली बार समझाने के लिए दो थप्पड़ मारा था, जिसके बाद आरोपियों ने उसे हड़हवा फाटक के पास एक साल पहले घेर लिया और मारपीट में प्रिंस को आरोपी भी बनाया गया। इन सब के बीच पुलिस का खुफिया तंत्र फेल रहा, वह भी जब सीएम खुद शहर में मौजूद हैं।
बदमाश आराम से असलहा लेकर बाइक से आए और वारदात कर फरार हो गए। अब पुलिस जल्द गिरफ्तारी का दम भर रही है। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने उससे उनके दुस्साहस को समझा जा सकता है।
किराए पर दुकान देकर देखभाल करता है प्रिंस