हाथरस की घटना के बाद जागी गोरखपुर पुलिस, 24 घंटे में आठ नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार
- छेड़खानी, दुष्कर्म और पाक्सो के आठ नामजद आरोपी गिरफ्तार
- अभी तक खुले घूम रहे थे, हाथरस की घटना के बाद फजीहत से डरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस की घटना के बाद जागी गोरखपुर पुलिस ने बीते चौबीस घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए छेड़खानी, पाक्सो, दुष्कर्म जैसे मामलों में नामजद आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक नाबालिग था, जिसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को किशोरी के साथ छेड़खानी, मारपीट व पाक्सो एक्ट के आरोपी जगरनाथपुर निवासी रामानंद चौहान को गिरफ्तार किया। इसी तरह शाहपुर पुलिस ने युवती के साथ मारपीट व दुष्कर्म करने के आरोपी कृष्णानगर प्राइवेट कालोनी निवासी राहुल सिंह को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट, मारपीट, एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती का अश्लील वीडियो बनाया था और उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था।
शाहपुर के झरना टोला चौकी पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी, मारपीट, गर्भपात कराने के आरोपी सिंहासनपुर झरना टोला निवासी मनोज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज अशोक यादव के अनुसार युवती ने तहरीर में आरोप लगाया था कि युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। गर्भ ठहरने पर गर्भपात करा दिया। वह अब उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था।
बेलघाट पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी के आरोपी राइपुर निवासी सदरे आलम व एक नाबालिग को पकड़ लिया। इसके साथ ही शाहपुर पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में आवास विकास कालोनी कूड़ाघाट निवासी कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया। गुलरिहा पुलिस ने मारपीट व छेड़खानी के आरोप में बनकटा चौराहा निवासी सलमान सिद्दीकी को गिरफ्तार किया।
बांसगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात करीब दस बजे महुआपार निवासी राकेश को गिरफ्तार कर लिया। राकेश पर दुष्कर्म, अपहरण व पाक्सो एक्ट के आरोप में केस दर्ज है। उसने एक किशोरी का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था। इसी तरह गोला पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर किशोरी से छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के आरोपी सहड़ौली निवासी मंतोष कुमार प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।