फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   family arranged for the lover's marriage elsewhere, young woman arrived at the man's doorstep, in Gorakhpur

वर्षों का प्यार...घरवालों का इंकार: घरवाले युवक की दूसरी जगह शादी तय कर रहे थे, युवती पहुंची प्रेमी के दरवाजे

Sat, 06 Jun 2026 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 03:35 AM IST
सार

इसी बीच युवक के परिजन उसकी शादी कहीं और तलाशने लगे थे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले जाने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन
family arranged for the lover's marriage elsewhere, young woman arrived at the man's doorstep, in Gorakhpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के आयुष विश्वविद्यालय चौकी अंतर्गत एक गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है। प्रेमी के घर पहुंचकर एक युवती शादी की जिद पर अड़ गई। इससे वहां स्थित तनावपूर्ण हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा है।

इसी बीच युवक के परिजन उसकी शादी कहीं और तलाशने लगे थे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले जाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि युवती ने परिजनों के साथ जाने से इन्कार किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इससे वह बेहोश हो गई। परिजन इस अंतरजातीय विवाह का विरोध कर रहे हैं और युवती की शादी कहीं अन्यत्र करना चाहते हैं। स्थिति को देखते हुए युवक के परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते स्थानीय पुलिस को लिखित सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, बाद में युवती को उसके परिजन किसी रिश्तेदारी में ले गए हैं। घटना का एक वीडियो भी मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है। थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed