फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After getting initial education from Gorakhpur, Ananya became lieutenant of Meerut

UP: गोरखपुर से प्राथमिक शिक्षा हासिल की, बिहार में प्रशिक्षण लिया- मेरठ की बेटी बनी लेफ्टिनेंट

Sun, 09 Mar 2025 12:20 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 09 Mar 2025 12:20 PM IST
सार

अनन्या ने हाई स्कूल 2017 में गोरखपुर के जीएन पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट दयावती मोदी अकेडमी मेरठ से 2019 में तथा बीटेक जेएसएस नोएडा से प्रथम श्रेणी में पास कर आर्मी में जाने का फैसला किया था।

विज्ञापन
After getting initial education from Gorakhpur, Ananya became lieutenant of Meerut
अनन्या तोमर अपने मां पिता के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अनन्या तोमर 21 वर्ष की आयु में 8 मार्च 2025 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग सेंटर गया बिहार से 11 महीने के कड़ी प्रशिक्षण में पास होकर थल सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। यह जनपद मेरठ के लिए और विशेष तौर पर बेटियों के लिए बहुत ही गर्व की बात है।
विज्ञापन


अनन्या तोमर बी टेक करने के बाद एसएसबी के माध्यम से भोपाल से चुनी गई फिर इनको ट्रेनिंग के लिए 28 मार्च 2024 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग सेंटर गया, बिहार  में प्रशिक्षण के लिए गई थी। अनन्या शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं, साथ ही अन्य गतिविधियों एवं खेलों में भी वह हमेशा प्रतिभाग करती रही हैं।
विज्ञापन


खेलों में इन्हें अनेक पदक मिले हैं। अनन्या ने हाई स्कूल 2017 में गोरखपुर के जीएन पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट दयावती मोदी अकेडमी मेरठ से 2019 में तथा बीटेक जेएसएस नोएडा से प्रथम श्रेणी में पास कर आर्मी में जाने का फैसला किया था। हालांकि उनके परिवार का आर्मी का कोई बैकग्राउंड नहीं था, लेकिन अनन्या  की इच्छा थी कि वह आर्मी में जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और उसने इसके लिए तैयारी की। अनन्या के पिताजी कृषि विज्ञान केंद्र गोरखपुर में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष  हैं तथा मां ग्रहणी हैं। उन्होंने भी  एमए, बीएड की डिग्री हासिल की है और कुछ दिन तक अध्यापन का कार्य किया। लेकिन, बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए अध्यापन को छोड़ना पड़ा।

अनन्या का भाई आईआईएम से एमबीए करने के बाद एचपी कंपनी में कार्यरत है। अनन्या के बाबा जनता वेदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत के प्रधानाचार्य रहे हैं। अनन्या ने बताया कि ट्रेनिंग बहुत ही कठिन होती है।  जो बच्चे आर्मी में जाना चाहते हैं, वह शुरू से ही अपने फिटनेस पर ध्यान दें तथा विशेष तौर पर रनिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।


अधिक से अधिक खेल तथा अन्य करिकुलर एक्टिविटी में भाग लें। अनन्या हमेशा अपने स्कूल में कॉलेज में किसी ने किसी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करती रही हैं। अनन्या का चयन ट्रेनिंग के बाद  लेफ्टिनेंट के पद पर फिरोजपुर में पहली पोस्टिंग के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed