यूपी: गोरखपुर में बच्चे की मौत के बाद अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा- भविष्य में बुलडोजर से स्वागत न करें
अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि घटना कैसे हुई। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उससे सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा किसी को भी झूठे मामले में फंसा सकती है।
विस्तार
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में पीडीए रथयात्रा के दौरान बुलडोजर की चपेट में आने से बच्चे की मौत के मामले में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बुलडोजर से स्वागत नहीं किया जाना चाहिए। बुलडोजर का काम अच्छी सड़कें बनाना और अच्छे काम करना है। उसमें अपना कोई दिमाग नहीं होता, बल्कि ड्राइवर होता है।
#WATCH | Gorakhpur, UP: On the death of a 12-year-old child who was struck by a bulldozer during a PDA rally yesterday, SP chief Akhilesh Yadav says, "...To my colleagues in the party, I would like to say that do not welcome using bulldozers in future...Bulldozer's work is to build quality roads. Truth is that bulldozer has no brain of its own, it has a driver." (18.11.2026)
— ANI (@ANI) November 19, 2026विज्ञापन
बुधवार को गोरखपुर में पीडीए रथयात्रा के दौरान हुए हादसे को लेकर पत्रकारों ने अखिलेश यादव से सवाल किया। उनसे पूछा गया कि रथयात्रा के दौरान पीछे से बुलडोजर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई है। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने रथयात्रा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया था।
बोले- भाजपा से सावधान रहें, झूठा फंसा सकते हैं
अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि घटना कैसे हुई। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उससे सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा किसी को भी झूठे मामले में फंसा सकती है। कोई भी घटना होने पर आरोप दूसरों पर लगाया जा सकता है।
बुलडोजर से स्वागत न करने की अपील
सपा प्रमुख ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि भविष्य में बुलडोजर से स्वागत नहीं करें। उन्होंने कहा कि उनका किसी से बुलडोजर को लेकर कोई मुकाबला नहीं है। बुलडोजर का इस्तेमाल अच्छी सड़कें बनाने और विकास कार्यों के लिए होना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि बुलडोजर के अंदर अपना दिमाग नहीं होता, उसे ड्राइवर चलाता है।
20 किलोमीटर लंबी पीडीए रथयात्रा निकाली थी
बता दें कि बुधवार को अखिलेश यादव ने गोरखपुर में करीब 20 किलोमीटर लंबी पीडीए रथयात्रा निकाली थी। इस दौरान स्वागत के लिए बुलडोजर भी लगाए गए थे और उनसे फूल बरसाए जा रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे की बुलडोजर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की।
