फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After 18 hours dead body of two children drowned in river Sant kabir nagar

यूपी: 18 घंटे बाद मिला नदी में डूबे दो बच्चों का शव, अंतिम विदाई में रो पड़ा गांव

Tue, 13 Oct 2020 06:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Oct 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
After 18 hours dead body of two children drowned in river Sant kabir nagar
मौके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में सोमवार को नदी में डूबे दो किशारों का शव 18 घंटे बाद मिला। दोनों शव मछुवारों के जाल में फंसा था। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

 
महुली क्षेत्र के खरवनिया कला के प्रधान का 14 वर्षीय बेटा प्रांजल सिंह और गांव का ही 12 वर्षीय शिवा उर्फ शिवाननंद सोमवार को दोपहर में कठिनईया नदी में नहाते दौरान गहराई में जाकर डूब गए। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब सात घंटे तक लापता दोनों किशोरों की तलाश नदी में कराया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


एसओ ने रिपोर्ट देकर एसडीआरएफ की मांग की थी। इधर मंगलवार को मछुवारों की ओर से नदी में लगाए गए जाल में दोनों किशोरों का शव फंसा मिला। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजन शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की। जिससे पंचनामा के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मातम में लोगों के घरों में नहीं जला चूल्हा

कठिनईया में लापता हुए दोनों दोस्त का शव मिलने की जैसे ही खबर खरवनिया कला गांव में पहुंची, वैसे ही कोहराम मच गया। समूचे गांव में मातम फैल गया। पीड़ित परिजनों के साथ ही गांव के अधिकांश घरों में चूल्हा नहीं जला। पीड़ित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। आसपास गांवों के लोग भी पीड़ितों के घर पहुंच कर सांत्वना दिए।

अंतिम विदाई में रो पड़े गांव के लोग
प्रांजल और शिवा की अंतिम विदाई के दौरान समूचा गांव रो पड़ा। लोग दोनों किशारों की गहरी दोस्तों का जिक्र किए और उनकी आंखें नम हो गई। लोग यहीं कह रहे थे कि इस घटना में एक साथ दो घरों को जख्म मिला है। जिसे भरने में वक्त लगेगा। लोग पीड़ित परिजनों के दुख को कम करने के लिए उन्हें ढांढस बंधा रहे थे। देर शाम पीड़ित परिजनों के घरों पर आने-जाने वाला का सिलसिला जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed