{"_id":"62fd376e2b1fe45f5a32ca9c","slug":"advocate-not-work-on-thursday-gorakhpur-news-gkp4473456143","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
- डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप, करेंगे मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के सदस्य आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। कचहरी से मेडिकल कॉलेज प्रांगण तक मार्च निकालेंगे। वकीलों का आरोप है कि अधिवक्ता उमाशंकर गोंड के इलाज में लापरवाही बरती गई।
अधिवक्ता उमाशंकर गोंड को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी की बैठक में अधिवक्ताओं ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला अस्पताल के इमरजेेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
वकीलों ने कहा कि इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की अनुपस्थिति और तत्काल बिना उपयुक्त चिकित्सा के मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर करने की प्रवृति गलत है।
अध्यक्ष अंजनी कुमार दुबे और महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ल ने कहा कि 18 अगस्त को न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए सभी अधिवक्ता कचहरी प्रांगण से मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर तक शांति मार्च निकालते हुए लापरवाही के विरोध में धरना- प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
फोटो-
शोकसभा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अधिवक्ता उमाशंकर गोंड की आकस्मिक मृत्यु पर सिविल-सिद्घार्थ बार एसोसिएशन ने बुधवार को शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा में बार के अध्यक्ष अंजनी कुमार दुबे, महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ल, कृपाशंकर त्रिपाठी, अनिल कुमार विश्वकर्मा, हरिहर पाठक, अखंड प्रताप सिंह, अजय कुमार पांडेय, रमेश कुमार पांडेय, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष सहाय मौजूद रहे। संवाद