फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Admission will be taken on approximately 10,000 seats in various courses including UG and PG.

डीडीयू : नए सत्र में प्रवेश के लिए अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया-इस बार भी होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Sun, 08 Mar 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 02:19 AM IST
सार

कुलपति ने निर्देश दिया है कि जिन विभागों को किसी पाठ्यक्रम की सीटों की संख्या या फीस संरचना में परिवर्तन का प्रस्ताव देना है, वे एक सप्ताह के भीतर अपना प्रस्ताव विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दें, ताकि उसे संबंधित निकायों से समय पर अनुमोदित कराया जा सके।

विज्ञापन
Admission will be taken on approximately 10,000 seats in various courses including UG and PG.
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक) - फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल में शुरू होगी। इस बार लगभग 10 हजार सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। पेशेवर स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की बढ़ती मांग को देखते हुए सीट वृद्धि भी की जा सकती है।

विज्ञापन


डीडीयू प्रशासन ने आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों एवं प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर खाका तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश सभी विभागों को दिया है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने निर्देश दिया है कि सभी विभाग अपने-अपने विभागीय ब्रोशर शीघ्र तैयार करें, जिनमें संचालित पाठ्यक्रमों, विभाग की उपलब्धियों, शोध कार्यों एवं अन्य अकादमिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विभाग पोस्टर, ब्रोशर एवं अन्य माध्यमों से अपने पाठ्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार की प्रक्रिया प्रारंभ करें, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं तक विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संभावनाओं की जानकारी पहुंच सके।

कुलपति ने निर्देश दिया है कि जिन विभागों को किसी पाठ्यक्रम की सीटों की संख्या या फीस संरचना में परिवर्तन का प्रस्ताव देना है, वे एक सप्ताह के भीतर अपना प्रस्ताव विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दें, ताकि उसे संबंधित निकायों से समय पर अनुमोदित कराया जा सके।

इस बार भी होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षा
पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पेशेवर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉलेज भी हिस्सा ले सकेंगे। पेशेवर पाठ्यक्रमों में डीडीयू प्रशासन इस बार भी संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराएगा। इसे लेकर प्रवेश प्रकोष्ठ जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगा।


इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि आगामी सत्र में लगभग 10 हजार सीटों प्रवेश लिया जाएगा। कई प्रोफेशनल कोर्सेज की बहुत मांग है। उनमें सीट वृद्धि हो सकती है। इसका प्रस्ताव विभागों से मांगा गया है। कॉलेज भी ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट में हिस्सा ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed