फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Admission process started in UG, PG and PhD in MMMUT

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में यूजी, पीजी और पीएचडी में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया

Fri, 14 Jun 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 14 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Admission process started in UG, PG and PhD in MMMUT
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वर्ण जयंती सभागार में बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने स्नातक प्रवेश विवरणिका 2024-25 का विमोचन भी किया। उन्होंने एनईपी के तहत किए गए बदलाव और छात्रहित में लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में सीट वृद्धि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि बीटेक में 1189 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसमें 1086 उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों और 103 सीटें अन्य राज्य के अभ्यर्थियों के लिए हैं। जेईई मेंस के जरिए 12 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीटेक द्वितीय वर्ष लेटरल एंट्री में 84 सीटों के लिए सीयूईटी के जरिए प्रवेश लिया जाएगा। बीबीए की 120 सीटों, बीफार्मा की 60 सीटों और बीफार्मा लेटरल एंट्री की छह सीटों के लिए भी सीयूईटी से प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीयूईटी का परिणाम आने के बाद बीबीए, बीफार्मा में पंजीकरण व प्रवेश काउंसिलिंग शुरू होगी। इस दौरान प्रवेश प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. श्रीराम चौरसिया, अधिष्ठाता प्रो वीके मिश्र, प्रो. संजय मिश्र, प्रो राकेश कुमार, इंटरनेशनल सेल के अधिष्ठाता प्रो. वीके द्विवेदी, कुलसचिव डॉ. जय प्रकाश एवं विवि संपर्क अधिकारी डॉ. अभिजित मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमटेक की 216 सीटों पर होगा प्रवेश
एमटेक के 12 शाखाओं में कुल 216 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। वरीयता क्रम में गेट और सीयूईटी से प्रवेश लिया जाएगा। उससे सीटें रिक्त रहने पर एमईटी के जरिए प्रवेश दिया जाएगा। एमटेक में प्रवेश के लिए पांच जून से पंजीकरण शुरू हो गया है। एमबीए की 75 सीटों के लिए वरीयता क्रम में कैट, सी मैट और सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश के लिए पंजीकरण 14 जून से शुरू होगा। एमसीए की 75 सीटों पर सीयूईटी के जरिए प्रवेश के लिए पंजीकरण 14 जून से शुरू होगा। एमएससी (मैथ, फिजिक्स व केमिस्ट्री) की 90 सीटों पर वरीयता क्रम में सीयूईटी और एमईटी के जरिए प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पीएचडी की 48 सीटों पर होगा प्रवेश
पीएचडी की 48 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसमें 27 सीटें विश्वविद्यालय फेलोशिप के साथ और 17 सीटें स्ववित्तपोषित होंगी। चार सीटें इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की विश्वेश्वरैया शोधवृत्ति योजना के तहत होंगी। एमईटी के माध्यम से पीएचडी में प्रवेश होगा। शोधार्थियों को फेलोशिप के लिए अन्य कई मौके दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed