{"_id":"5f68bffaf1f406724f016590","slug":"admission-process-begins-in-mmmut-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 सितंबर को जारी होगी पहली सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 सितंबर को जारी होगी पहली सूची
Mon, 21 Sep 2020 08:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Sep 2020 08:37 PM IST
सार
- बीबीए, बीसीए, बी.टेक, एमटेक, एमएससी में होगा प्रवेश
- दो चरणों में होगा सीटों का आवंटन, 27 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के विभिन्न कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीबीए, बीसीए, बी.टेक, एमटेक, एमएससी एवं बी.टेक (लैट्रेल इंट्री) सेकेंड ईयर में छात्र प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को 27 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन और सारे अंकपत्र व प्रमाण पत्रों को अपलोड करना होगा। 30 सितंबर को काउंसिलिंग के बाद पहली सूची के अभ्यर्थियों को सीट आवंटित कर दी जाएगी। उन्हें तीन अक्तूबर तक कंफर्मेशन फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
एमएमएमयूटी की वेबसाइट पर प्रवेश की तिथि और प्रक्रिया से संबंधित निर्देश को अपलोड किया गया है। अभ्यर्थियों के सारे दस्तावेज 29 सितंबर की शाम पांच बजे जांच लिए जाएंगे। 30 सितंबर को पहली सूची में चयनित अभ्यर्थियों के नाम अपराह्न तीन बजे तक घोषित होंगे। सीट की उपलब्धता पर चार अक्तूबर को काउंसिलिंग होगी और आवंटन की दूसरी सूची इसी दिन घोषित कर दी जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को चार से छह अक्तूबर के बीच कंफर्मेशन फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी को 2000 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना है। पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। दस्तावेज भी ऑनलाइन ही जांचे जाएंगे। विद्यार्थियों को सारी जानकारी वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
कोर्स और सीटों की उपलब्धता
कोर्स सीटें
बी.टेक 810
एमबीए 75
एमसीए 75
एमएससी फिजिक्स 32
एमएससी मैथ 32
एमएसएसी केेमेस्ट्री 32
बीबीए 63
एमटेक 216
आठ अगस्त को हुई थी परीक्षा
एमएमएमयूटी में प्रवेश के लिए आठ अगस्त को 13 शहरों में परीक्षा कराई गई थी। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय एवं प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने दो सितंबर को प्रेस कांफ्रेंस कर प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया था।
पांच अक्तूबर से बी.टेक काउंसिलिंग की तैयारी
बी.टेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की तिथि अभी तय नहीं है। लेकिन पांच अक्तूबर से कराने की तैयारी चल रही है। जल्द ही इसका शेड्यूल घोषित किया जाएगा।
एनआरआई पाल्य 30 सितंबर तक भरें फॉर्म
बीटेक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए एनआरआई और कश्मीरी विस्थापितों के पाल्य 30 सितंबर की शाम चार बजे तक आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। पांच अक्तूबर को काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी दस्तावेज भी जमा करने हैं जिनकी सूची ऑनलाइन उपलब्ध है। आवेदन फॉर्म भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।
पांच अक्तूबर से बी.टेक काउंसिलिंग की तैयारी
बी.टेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की तिथि अभी तय नहीं है। लेकिन पांच अक्तूबर से कराने की तैयारी चल रही है। जल्द ही इसका शेड्यूल घोषित किया जाएगा।
एनआरआई पाल्य 30 सितंबर तक भरें फॉर्म
बीटेक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए एनआरआई और कश्मीरी विस्थापितों के पाल्य 30 सितंबर की शाम चार बजे तक आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। पांच अक्तूबर को काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी दस्तावेज भी जमा करने हैं जिनकी सूची ऑनलाइन उपलब्ध है। आवेदन फॉर्म भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।